फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: ब्रिटेन में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग कैंसिल, लौटाए गए दर्शकों के टिकट के पैसे

Sun, 14 May 2023 03:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 14 May 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
the kerala story british board of film classification bbfc cancelled film screening ticket money returned
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अदा शर्मा स्टारर और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर बवाल भी जमकर चल रहा है। एक गुट इस फिल्म के पक्ष में है तो वहीं दूसरा पक्ष इसका जमकर विरोध कर रहा है। वहीं दूसरी ओर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने अब तक 134.99 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है। अगर इसी तरह कमाई चलती रही तो बहुत जल्द द केरल स्टोरी 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म से जुड़े लोगों के लिए बुरी खबर भी आ रही है। खबर है कि ब्रिटेन में इस फिल्म की स्क्रीनिंग कैंसिल कर दी गई है। 

the kerala story british board of film classification bbfc cancelled film screening ticket money returned
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब से द केरल स्टोरी का टीजर रिलीज हुआ है, तब से इस फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस शुरू से इस फिल्म पर बैन करने का मांग कर रही थी। वहीं कुछ लोग फिल्म बैन करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए थे। लेकिन कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। अब खबर आई है कि ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन यानी बीबीएफसी ने अब तक द केरल स्टोरी को सर्टिफिकेट नहीं दिया है। यही वजह है कि इसकी पहले से तय स्क्रीनिंग को कैंसिल करना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें- The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के मेकर्स पर भड़के संजय राउत, फिल्म को बताया 'द कश्मीर फाइल्स' का दूसरा भाग
 
the kerala story british board of film classification bbfc cancelled film screening ticket money returned
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्रिटेन में द केरल स्टोरी के शो कैंसिल हो जाने के बाद वहां रहने वाले भारतीय काफी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि बीबीएफसी ने अब तक इसको सर्टिफिकेट क्यों नहीं दिया है। हालांकि फिल्म के शो कैंसिल हो जाने के बाद बीबीएफसी ने सभी दर्शकों के टिकट के पैसे रिफंड कर दिए हैं। लेकिन इस फिल्म को बीबीएफसी की तरफ से कब तक क्लियरेंस मिल पाएगा इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
the kerala story british board of film classification bbfc cancelled film screening ticket money returned
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि ब्रिटेन में भी द केरल स्टोरी को 31 सिनेमाघरों में हिंदी और तमिल भाषा में 12 मई को रिलीज होना था, लेकिन अब सभी सिनेमाघरों की वेबसाइट्स पर इसकी टिकट बेचे जाने पर रोक लगा दी गई है और शोज को कैंसिल कर दिए गए हैं। कई दर्शकों ने वीकएंड पर इस फिल्म को देखने का प्लान बनाया था, स्क्रीनिंग भी लगभग फुल हो गई थी, लेकिन शो कैंसिल कर दिए गए। 

विज्ञापन
the kerala story british board of film classification bbfc cancelled film screening ticket money returned
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रिटेन में फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर सुरेश वरसानी ने कहा है कि यह बहुत चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक सर्टिफिकेट देने में तीन दिन से ज्यादा का समय क्यों लग रहा है, ये वो समझ नहीं पा रहे हैं। जबकि अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और आयरलैंड ने इसे पास कर दिया है। लेकिन यहां क्या दिक्कत आ रही है, ये समझ से परे है। उन्होंने बताया कि यूके सिनेमा और उनका 40 से 50 लाख का नुकसान हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed