सब्सक्राइब करें

फिर एक साथ आए 'लस्ट स्टोरीज' के चारो निर्देशक, अब दर्शकों को दिखाएंगे इस थीम पर फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 01 Aug 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
The Lust Stories Team Reunites For A Scary Ride Ghost Stories on Netflix
करण जौहर, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज़ 'लस्ट स्टोरीज' के बाद, फिल्म निर्माता करण जौहर, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप नेटफ्लिक्स के एक नए प्रोजेक्ट 'घोस्ट स्टोरीज' के लिए टीम बना रहे हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि वासना की कहानियों से दर्शकों को रूबरू करवाने वाले चार निर्देशक अब दर्शकों को रूबरू कराने जा रहे हैं भूतों की हिला देने वाली कहानियों से।

Trending Videos
The Lust Stories Team Reunites For A Scary Ride Ghost Stories on Netflix
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

इस नए प्रोजेक्ट के लिए एक बार फिर से नेटफ्लिक्स और आरएसवीपी एक साथ आए हैं। रॉनी स्क्रूवाला की इस सीरीज़ की तैयारियां इसी महीने यानी अगस्त के अंत तक शुरू हो जाएंगी। फिल्मकार करण जौहर ने इस बारे में कहा कि दर्शकों को डराने के लिए हमारा गैंग एक बार फिर तैयार हो चुका है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

They made you scream with Lust Stories. Now they're really going to make you scream with Ghost Stories, coming soon.

A post shared by Netflix India (@netflix_in) on

विज्ञापन
विज्ञापन
The Lust Stories Team Reunites For A Scary Ride Ghost Stories on Netflix
zoya akhtar

नेटफ्लिक्स की इस नई पहल पर निर्माता निर्देशक जोया अख्तर कहती है, ’एक लेखक/निर्देशक के तौर पर घुमावदार शैलियों को लेकर आगे बढ़ने के लिए मैं पूर्ण रूप से तैयार हूं। मैं भूत की कहानी आजमाने को लेकर आशान्वित भी हूं।’ वहीं, अपने होम प्रोडक्शन में भी भूत नाम से एक हॉरर सीरीज शुरू कर चुके करण जौहर कहते हैं, ‘मैं हमेशा से हॉरर शैली को देखने के बाद खुद पर शर्मिदा ही हुआ और वजह मैं नहीं जानता लेकिन किसी भी भूत की कहानी से मैं अब तक दूर ही रहा हूं। ऐसे में इसका निर्देशन करना मेरे लिए न केवल एक नई चुनौती हैं बल्कि ये असाधारण रूप से रोमांचक भी है’

The Lust Stories Team Reunites For A Scary Ride Ghost Stories on Netflix
anurag kashyap

नेटफ्लिक्स के साथ कई बार काम कर चुके अनुराग कश्यप का कहना है कि उन्होंने जो पहले कभी नहीं किया,  उसे करने को लेकर वह वास्तव में आशान्वित हूं। इस सीरीज की अपनी कहानी के लिए अनुराग जबर्दस्त तैयारी कर रहे हैं औऱ वह कहते हैं कि इससे पहले कभी भी किसी चीज के लिए उन्होंने इतनी तैयारी नहीं की। 

विज्ञापन
The Lust Stories Team Reunites For A Scary Ride Ghost Stories on Netflix
Lust Stories

पिछले साल 15 जून को रिलीज़ हुई, इन्हीं निर्देशकों की पिछली सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' प्यार और वासना पर बनी चार लघु कथाओं का एक संग्रह था जिसे करण जौहर, अनुराग कश्यप,ज़ोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed