सब्सक्राइब करें

‘द ताज स्टोरी’ के लिए कैसा रहा रविवार, जानें बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 02 Nov 2025 08:43 PM IST
सार

The Taj Story Box Office Collection Day 3: परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ सिनेमाघरों में 31 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। आज फिल्म की रिलीज को पूरे तीन दिन हो चुके हैं। जानिए आज रविवार का कलेक्शन....

विज्ञापन
The Taj Story Box Office Collection Day 3 Tushar Amrish Goel Paresh Rawal Zakir Hussain Amruta Khanvilkar
फिल्म 'द ताज स्टोरी' - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल अभिनीत फिल्म 'द ताज स्टोरी' लंबे विवाद के बात इस बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानें आज तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने कितने का कारोबार कर लिया है।

 
Trending Videos
The Taj Story Box Office Collection Day 3 Tushar Amrish Goel Paresh Rawal Zakir Hussain Amruta Khanvilkar
द ताज स्टोरी - फोटो : एक्स
'द ताज स्टोरी' का अब तक का कलेक्शन
निर्देशक तुषार अमरीश गोयल की फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 1 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। इस फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की। जो पहले दिन की कमाई से ज्यादा है। वहीं इस फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Taj Story Box Office Collection Day 3 Tushar Amrish Goel Paresh Rawal Zakir Hussain Amruta Khanvilkar
द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
'द ताज स्टोरी' का आज रविवार का कलेक्शन
sacnilk के अनुसार, आज तीसरे दिन परेश रावल की इस फिल्म ने रविवार को 1.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसकी कमाई से लग रहे है कि फिल्म को आज वीकएंड का भरपूर फायदा मिला है। 'द ताज स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 4.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 की उम्र में ली आखिरी सांस; परिवार की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
The Taj Story Box Office Collection Day 3 Tushar Amrish Goel Paresh Rawal Zakir Hussain Amruta Khanvilkar
द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
'द ताज स्टोरी' की कहानी
यह फिल्म ताजमहल के निर्माण के आसपास के विवादास्पद सवालों पर प्रकाश डालती है, जो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्मारकों में से एक के बारे में पारंपरिक ऐतिहासिक आख्यानों को चुनौती देती है। यह फिल्म ताजमहल के अंदर बंद 22 कमरों के रहस्य को उजागर करती है। साथ ही उस इतिहास पर सवाल उठाती है, जिस पर लोग लंबे समय से विश्वास करते आए हैं। 

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन को 'मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर' का मिला अवॉर्ड, DPIFF 2025 में किया गया सम्मानित
विज्ञापन
The Taj Story Box Office Collection Day 3 Tushar Amrish Goel Paresh Rawal Zakir Hussain Amruta Khanvilkar
द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
'द ताज स्टोरी' फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म 'द ताज स्टोरी' एक प्रोपेगैंडा फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है। फिल्म का निर्माण स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सीए सुरेश झा ने किया है। इस फिल्म में परेश रावल के अलावा जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमित दास और स्नेहा वाघ जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: अधूरी रह गई फैंस की ख्वाहिश, शाहरुख ने मांगी माफी; 60वें जन्मदिन पर मन्नत के बाहर नहीं आएंगे किंग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed