फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हेट स्टोरी' के डायरेक्टर का 7 साल बाद बड़ा खुलासा, बोले- 'फिल्म के बाद लोग समझने लगे थे गंदा आदमी'

Mon, 08 Apr 2019 05:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 08 Apr 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
The Tashkent files director Vivek Agnihotri shared his bad experience after Hate Story
Vivek Agnihotri - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म "द ताशकंद फाइल्स" को लेकर काफी चर्चा में है। चॉकलेट, हेट स्टोरी और जिद जैसी फिल्मों के चलते विवेक अग्निहोत्री की छवि हिंदी सिनेमा में हीरोइनों के अंग प्रदर्शन के अतिरेक वाली फिल्में बनाने की रही है। इस बीच उन्होंने हेट स्टोरी बनाने के बाद के अपने बुरे अनुभव को साझा किया है। 
The Tashkent files director Vivek Agnihotri shared his bad experience after Hate Story
Vivek Agnihotri - फोटो : instagram
विवेक अग्निहोत्री ने बताया है कि हेट स्टोरी बनाने के बाद किस तरह से उनके दोस्तों ने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि, 'विक्रम भट्ट ने मुझे अपने पास हेट स्टोरी पर बात करने के लिए बुलाया था। मैं उस समय चाहता भी था कि मैं एक कमर्शियल फिल्म करूं क्योंकि मैं पैसों की तंगी से जूझ रहा था। हर डायरेक्टर की तरह मेरा भी सपना था कि मैं भी एक बेहतरीन कमर्शियल फिल्म बनाउं लेकिन ये बेहद चुनौतीपूर्ण था, ऐसे में मैंने इस चैलेंज को स्वीकार किया था।
The Tashkent files director Vivek Agnihotri shared his bad experience after Hate Story
Vivek Agnihotri - फोटो : file photo
विवेक अग्निहोत्री आगे कहते हैं कि,' मैंने जब हेट स्टोरी बनाई तो कई लोगों ने मेरी आलोचना करना शुरू कर दिया। वही लोग जो अपने आपको बहुत उदार बोलते हैं जो मेरे घर आकर शराब पीते और उठते-बैठते रहते थे, उन्होंने ही मेरी आलोचना की। मैंने कई लोगों की काफी मदद की लेकिन मैंने नोटिस किया कि जब मैंने हेट स्टोरी फिल्म बनाई है तो लोग मेरे साथ ऐसे व्यवहार करते थे जैसे मैं एक गंदा आदमी हूं, जैसे मैंने कोई गुनाह कर दिया हो। उस दौरान मुझे एहसास हुआ कि इन लोगों के साथ मेरा लगाव कम हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
The Tashkent files director Vivek Agnihotri shared his bad experience after Hate Story
Vivek Agnihotri - फोटो : social media
विवेक अग्निहोत्री ने अपनी राजनीतिक विचाधारा पर भी राय रखी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक हैं, लेकिन वह कभी भी भाजपा से नहीं जुड़े हैं। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म "द ताशकंद फाइल्स" को लेकर भी ढेर सारी बात कीं। 
विज्ञापन
The Tashkent files director Vivek Agnihotri shared his bad experience after Hate Story
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : file photo
गौरतलब है कि "द ताशकंद फाइल्स" रूस में देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत पर आधारित है। खबरों की मानें तो विवेक अग्निहोत्री ने देश के शीर्ष राजनेताओं समेत कई लोगों से शास्त्री की मृत्यु के बारे में पूछताछ और रिसर्च करने के बाद इस फिल्म को बनाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed