{"_id":"5b7c069242c7924656042790","slug":"these-8-bollywood-khan-stars-are-unemployed-for-long","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड से गायब हो गए ये 8 खान स्टार्स, कई का तो पूरा नाम भी नहीं जानते लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड से गायब हो गए ये 8 खान स्टार्स, कई का तो पूरा नाम भी नहीं जानते लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड पर पिछले दो दशकों के ज्यादा समय से भी फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान कब्जा जमाकर बैठे हैं। आज के दौर में इनके नाम से ही सिनेमा हॉल में खचाखच भीड़ जमा होती है। फिल्म जगत का कोई भी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर इनके साथ काम करने में कभी हाथ पीछे नहीं खींचता है। लेकिन इन तीनों खान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में और भी खान रहे हैं जिनके लोग नाम तक भी नहीं जानते..तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
इमरान खान
2 of 9
imran khan
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के नंबर वन खान में से एक सुपरस्टार आमिर खान की, जिनके भांजे इमरान खान का बॉलीवुड करियर बड़ा फ्लॉप साबित हुआ। उन्होंने साल 2008 में फिल्म जाने तू या जाने ना से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इमरान की ये फिल्म हिट साबित हुई थी, लेकिन इसके बाद किडनैप, लक, ब्रेक के बाद, एक मैं और एक तू, गौरी तेरे प्यार में जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप हुईं।
सरफराज खान
3 of 9
सरफराज खान
बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचान रखने वाले एक्टर कादर खान को कौन नहीं जानता। कादर के परदे पर आती ही लोगों का हंसना शुरू हो जाता था। हालांकि कादर ने अपने फिल्मी करियर में हर तरह का किरदार निभाया है लेकिन उन्हें असल पहचान कॉमेडी किरदारों से मिली। लेकिन आपको बता दें कि कादर खान के बेटे सरफराज खान भी कई फिल्मों में साइड एक्टर नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'क्या यही प्यार है' (2002), 'मैंने दिल तुझको दिया' (2002), तेरे नाम (2003) 'बाजार' (2004), 'वादा' (2005), 'मिलेंगे मिलेंगे' (2012) जैसी फिल्मों में काम किया। सरफराज आखरी बार 2013 में आई फिल्म 'रमैया वस्तावैया' में नजर आए थे। लेकिन आज भी बहुत लोगों को पता है कि सरफराज एक्टर कादर खान के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिल खान
4 of 9
Sahil Khan
- फोटो : Instagram
अपनी दमदार बॉडी को लेकर मशहूर हुए एक्टर साहिल खान भी बॉलीवुड में ज्यादा टिक नहीं पाए और वह अधिकतर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनका अफेयर टाइगर श्रॉप की मां आयशा के साथ बताया जाता है। लेकिन आयशा ने इन बातों को गलत बताया है। बता दें कि साहिल ने बतौर एक्टर 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से डेब्यू किया था। इसके बाद 'एक्सक्यूज मी' (2001), 'यही है जिंदगी' (2005), 'डबल क्रॉस' (2005), 'अलादीन' (2005), 'रामा द सेवियर' (2005) जैसी फिल्में की। लेकिन सभी फिल्में चली नहीं।
विज्ञापन
5 of 9
फरदीन खान
क्यूटनेस, चॉर्मिंग पर्सनैलिटी से पहचान रखने वाले एक्टर फरदीन खान बहुत ही हैंडसम एक्टर रहे हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़े कई साल हो चुके हैं। उन्हें अपनी पत्नी के साथ रेस्टोंरेट के बाहर देखा गया था जहां उनका लुक काफी चौंकाने वाला था। बात करें उनके फिल्मी करियर की तो वह साल 1998 में आई फिल्म प्रेम अग्न से बड़े परदे पर उतरे थे। इसके बाद फिल्म 'जंगल', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'भूत', 'जानशी', 'नो एंट्री', 'हे बेबी', 'ऑल द बेस्ट', 'देव', 'लाइफ पाटर्नर', 'एसिड फैक्ट्री' में वह दिखाई दिए। कुल मिलाकर उनका फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।