हिंदी सिनेमा लगातार बेहतरी की ओर अग्रसर है। जहां 90 के दशक में फिल्मों की कहानियां, गाने और स्टार्स के पहनावे कुछ और होते थे तो आज के समय में यह बिल्कुल अलग हो गया है। बदलते समय के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए स्टार्स और मेकर्स हर मुमकिन कोशिश करते हैं, और लोगों को हर जॉनर के हिसाब से बेहतरीन काम देना चाहते हैं। वहीं, आज के समय में बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने भी अपनी तगड़ी पकड़ बना ली है। नए आर्टिस्ट के साथ-साथ बड़े सितारे भी वेब सीरीज में डेब्यू कर फैंस का दिल जीत रहे हैं। इतना ही नहीं इन प्लेटफॉर्म्स ने 90 के दशक के सितारों को भी कमबैक का सुनहरा मौका दिया है। स्टार्स भी इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। तो आइए जान लेते हैं कि 90 के दशक की वे कौन सी हसीनाएं हैं, जिन्होंने वेब सीरीज के जरिए अपना शानदार कमबैक किया है।
OTT: 90 के दशक में पर्दे पर राज, अब ओटीटी के जरिए कमबैक से दिखाया कमाल, इन हसीनाओं का जारी है धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 11 May 2023 05:24 PM IST
सार
90 के दशक की हसीनाओं ने ओटीटी से शानदार कमबैक किया है। इन एक्ट्रेस को एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते देखा जा रहा है।
विज्ञापन