बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी ज्यादा बदल चुकी है। जहां पर फीमेल और मेल कैरेक्टर के साथ-साथ ट्रांसजेंडर यानी किन्नर का किरदार निभाने वाले एक्टर भी फेमस हुए। मशहूर एक्टर्स ने बखूबी किन्नर का किरदार निभाया। इसी के साथ आपको बता दें कि बॉलीवुड के कई सारे मशहूर एक्टर्स ने लीड रोल के साथ साथ ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई और काफी ज्यादा दर्शकों के बीच में सुर्खियां भी बटोरी।
Bollywood Actors: इन एक्टर्स ने ट्रांसजेंडर बन खूबसूरत हीरोइनों को कर दिया फेल! इनकी अदा पर हर कोई हुआ फिदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदाशिव अमरापुरकर
सदाशिव अमरापुरकर जो कि 80 के दशक के दिग्गज अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। उन्होंने 1991 में फिल्म 'सड़क' में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। दर्शकों द्वारा उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
परेश रावल
बॉलीवुड के मजेदार कैरेक्टर के रूप में देखे जाने वाले परेश रावल ने कई सारी कॉमेडी फिल्में भी की हैं। इसी के साथ 1997 में फिल्म तमन्ना में उन्होंने 'किन्नर' का किरदार निभाया। इस फिल्म में पूजा भट्ट और शरद कपूर के साथ में मनोज वाजपाई भी लीड रोल में नजर आए।
आशुतोष राणा
आशुतोष राणा भी अपने समय के काफी दिग्गज अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं और उन्होंने 2005 में फिल्म 'शबनम मौसी' में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। साथ ही साथ उनका नाम इस फिल्म में शबनम मौसी था जिसने ट्रांसजेंडर के रूप में चुनाव भी लड़ा था।
यह भी पढ़ें: दिल थाम के बैठ जाइए, आज इस वक्त पर रिलीज होगा सलमान की फिल्म का ट्रेलर
रवि किशन
रवि किशन काफी मशहूर अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं और आपको बता दें कि 2013 में फिल्म बुलेट राजा में उन्होंने किन्नर की भूमिका निभाई। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ में सोनाक्षी सिन्हा भी देखी गई थी। जिन्होंने लीड रोल में किरदार निभाया था।
यह भी पढ़ें: 'क्या लगा था वापस नहीं आऊंगी...', गैंग लीडर बन रोडीज से कमबैक करने को तैयार रिया चक्रवर्ती