फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Clash: डंकी-सालार से पहले पर्दे पर टकराईं ये बड़ी फिल्में, लिस्ट में शाहरुख खान की दो मूवीज शामिल

Thu, 28 Sep 2023 11:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
These Big Movies Have  Hit The Screen on Same Date Before Dunki Salaar Gadar Lagaan Veer Zaara Aitraaz
एक ही दिन टकराने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख खान की फिल्म डंकी का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इसकी घोषणा के समय ही मेकर्स ने यह बताया दिया था कि फिल्म 22 दिसंबर 2023  को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस फिल्म को प्रभास की सालार टक्कर देने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों ही फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों तक पहुंचेंगी। इससे पहले अगस्त में गदर 2 और ओएमजी 2 के बीच भी भिड़ंत देखने को मिली थी। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर एक ही तारीख पर टकराई थीं।

These Big Movies Have  Hit The Screen on Same Date Before Dunki Salaar Gadar Lagaan Veer Zaara Aitraaz
लगान, गदर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
गदर-लगान

गदर एक प्रेम कथा भारतीय सिनेमा में कल्ट फिल्मों में शुमार की जाती है। आमिर खान की फिल्म लगान को भी यही दर्जा प्राप्त है। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2001 में दोनों फिल्में एक दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थीं। अच्छी बात यह है कि दर्शकों ने इन दोनों ही फिल्मों को भरपूर प्यार दिया था।

These Big Movies Have  Hit The Screen on Same Date Before Dunki Salaar Gadar Lagaan Veer Zaara Aitraaz
वीर-जारा, एतराज - फोटो : सोशल मीडिया
वीर जारा-एतराज

वीर जारा शाहरुख खान के करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की थी। शाहरुख की इस फिल्म को पर्दे पर अक्षय कुमार की एतराज ने चुनौती दी थी। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Big Movies Have  Hit The Screen on Same Date Before Dunki Salaar Gadar Lagaan Veer Zaara Aitraaz
फिल्म डॉन और जानेमन का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
डॉन-जानेमन

शाहरुख खान और सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं। दोनों की फिल्म एक साथ बड़े पर्दे पर टकरा चुकी हैं। उस समय जहां एक ओर शाहरुख की डॉन रिलीज हुई थी। वहीं, सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर जानेमन ने भी उसी दिन सिनेमाघरों तक पहुंची थी। हालांकि, तब यह जंग किंग खान ने जीत ली थी।

विज्ञापन
These Big Movies Have  Hit The Screen on Same Date Before Dunki Salaar Gadar Lagaan Veer Zaara Aitraaz
वेलकम- तारे जमीन पर - फोटो : social media
वेलकम-तारे जमीन पर

साल 2007 में भी दो फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। एक ओर बॉलीवुड  के खिलाड़ी अक्षय कुमार थे। वहीं, दूसरी ओर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान। खास बात यह रही कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed