फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors: हसीनाएं ही नहीं ये बॉलीवुड एक्टर्स भी ले चुके हैं ब्यूटी ट्रीटमेंट, चौथा नाम कर देगा हैरान

Sat, 01 Jul 2023 12:37 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 01 Jul 2023 12:37 AM IST
सार

बॉलीवुड हसीनाओं के साथ-साथ ये एक्टर्स भी खुद को बेहतर दिखाने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा ले चुके हैं। लिस्ट बड़ी और चौंकाने वाली है। 
 

विज्ञापन
These Bollywood actors took beauty treatment from salman khan akshay kumar to shahid kapoor
एक्टर्स की स्मार्टनेस का राज - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सितारों की दुनिया दीवानी है। फैंस न सिर्फ इन स्टार्स की फिल्मों पर प्यार लुटाते हैं, बल्कि इनकी पर्सनल लाइफ की एक्टिविटीज पर भी बारीकी से गौर फरमाते हैं। सेलिब्रिटीज पर हर वक्त खुद को बेहतर दिखाने का दबाव होता है। खुद को फिट रखने के लिए ये सितारे घंटों जिम में बिताते हैं। साथ ही खुद के चेहरे को भी बेहतरीन दिखाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। हसीनाओं के जरिए सर्जरी कराने के किस्से से तो हम सब बखूबी वाकिफ हैं, लेकिन आज हम आपको उन बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने चेहरे पर काफी काम किया है। साथ ही कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लिए हैं। इस लिस्ट में भाईजान सलमान खान से लेकर शाहिद कपूर तक का नाम शामिल है- 

These Bollywood actors took beauty treatment from salman khan akshay kumar to shahid kapoor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'दबंग' यानी सलमान खान 57 की उम्र में भी पर्दे पर खासा एक्टिव हैं। सलमान फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो, सलमान खान ने खुद के चेहरे को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए बोटॉक्स और चीक फिलर्स कराया है। साथ ही इनके जरिए हेयर ट्रांसप्लांट कराए जाने की भी जानकारी है। 

These Bollywood actors took beauty treatment from salman khan akshay kumar to shahid kapoor
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपने हर किरदार में जान डाल देते हैं। आमिर 58 की उम्र में भी यंग नजर आते हैं। रिपोर्ट की मानें तो, इनके यंग दिखने के पीछे ब्यूटी ट्रीटमेंट का बड़ा हाथ है। खबरों के अनुसार, आमिर ने कुछ वक्त पहले उम्र के साथ चेहरे पर आने वाली झुरियों को खत्म करने के लिए सर्जरी कराई थी। 

Song Recreate: 'सत्यप्रेम की कथा' से पहले इन फिल्मों में रीक्रिएट गए पॉपुलर ट्रैक, दूसरा नाम जानकर जाएंगे चौंक

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood actors took beauty treatment from salman khan akshay kumar to shahid kapoor
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपनी स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अक्षय समय से सोने और समय से खाने के पाबंद हैं। 55 की उम्र में भी अक्षय की गिनती इंडस्ट्री के फिट स्टार्स में होती है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ वक्त पहले खिलाड़ी कुमार लगातार बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे थे, और इसी को लेकर उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।

Ekta Kapoor: मोहनलाल की 'वृषभ' से जुड़ीं एकता कपूर, पहली पैन इंडिया फिल्म के साथ करने आ रहीं धमाल!

विज्ञापन
These Bollywood actors took beauty treatment from salman khan akshay kumar to shahid kapoor
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

लिस्ट में रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। यूं तो रणबीर की गिनती इंडस्ट्री के हैंडसम हंक में की जाती है। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो शादी से कुछ वक्त पहले ही रणबीर ने अपनी हेयरलाइन ठीक कराई थी। इसके लिए एक्टर ने हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया था। 

Lust Stories 2: 'लस्ट स्टोरीज 2' से पहले सुजॉय घोष ने मिलाई थी विजय-तमन्ना की कुंडली? निर्देशक का बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed