{"_id":"649dda14d961b80f340ecc1f","slug":"these-films-recreate-songs-before-satyaprem-ki-katha-from-an-action-hero-to-rabta-2023-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Song Recreate: 'सत्यप्रेम की कथा' से पहले इन फिल्मों में रीक्रिएट गए पॉपुलर ट्रैक, दूसरा नाम जानकर जाएंगे चौंक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Song Recreate: 'सत्यप्रेम की कथा' से पहले इन फिल्मों में रीक्रिएट गए पॉपुलर ट्रैक, दूसरा नाम जानकर जाएंगे चौंक
बॉलीवुड फिल्मों में इन दिनों मशहूर एल्बम के गानों को रीक्रिएट करने का दौर चल रहा है। कई मशहूर गानों को नया टच देते हुए फिल्ममेकर्स ने इन्हें अपनी फिल्मों में एड कर दर्शकों का खासा ध्यान खींचा है। हालांकि, जहां कुछ रीक्रिएट वर्जन लोगों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। तो वहीं, कुछ गानों का नया वर्जन सुन लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो गई और उन्होंने सिंगर को जमकर आड़े हाथों लिया। तो आइए देख लेते हैं कि किन फिल्मों में किन मशहूर गानों को रीक्रिएट किया गया है-
2 of 7
सत्यप्रेम की कथा
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। इस मूवी में पाकिस्तानी सिंगर शे गिल के मशहूर गाने 'पसूरी' को रीक्रिएट किया गया है। हालांकि, यह गाना दर्शकों को पसंद नहीं आया है, और वह इसके लिए लगातार अरिजीत सिंह को ट्रोल कर रहे हैं।
3 of 7
हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का गाना 'समझावां' लोगों को काफी पसंद आया था। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी थी। हालांकि, बेहद कम लोग ही जानते हैं कि इस गाने को पहले फिल्म 'विरसा' के लिए राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी थी।
'मेरे रश्के कमर' गाने को सबसे पहले नुसरत फतेह अली खान की आवाज में सुना गया था। इसके बाद इसे फिल्म 'बादशाहो' में सुना गया, जिसे भी नुसरत फतेह अली खान ने ही अपनी आवाज दी। गाने को अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज पर फिल्माया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
योहानी के जरिए गाया गया सुपरहिट गाना 'मानिके' को फिल्म 'थैंक गॉड' में रीक्रिएट किया गया था। फिल्म में भी गाने को योहानी ने ही अपनी आवाज दी थी, और इस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही रोमांस फरमाते नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।