फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Superhit Celebs: एक साल में सबसे ज्यादा हिट फिल्में दे चुके हैं ये सितारे, पहले नंबर पर है यह अभिनेत्री

Sun, 17 Sep 2023 12:37 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Celebs Gave Highest Hit in One Year Deepika Padukone Rajesh Khanna Akshay Kumar Shah Rukh Khan
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों जवान का जादू देखने को मिल रहा है। यह फिल्म बंपर कमाई के साथ हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। इस साल शाहरुख की यह दूसरी फिल्म है जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक साल में सबसे अधिक हिट फिल्में दी हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...


Directors: अपनी ही फिल्मों में कैमियो करते दिखे ये निर्देशक, लिस्ट में एटली का नाम भी हुआ शामिल
 

These Bollywood Celebs Gave Highest Hit in One Year Deepika Padukone Rajesh Khanna Akshay Kumar Shah Rukh Khan
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। फिल्म जवान में भी वह कैमियो रोल में नजर आई थीं। साल 2013 में उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस, ये जवानी है दीवानी समेत 6 फिल्में हिट देखकर कमाल कर दिया था। 

These Bollywood Celebs Gave Highest Hit in One Year Deepika Padukone Rajesh Khanna Akshay Kumar Shah Rukh Khan
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार माना जाता है। लगातार 15 हिट फिल्म देने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। हालांकि एक साल में उन्होंने पांच हिट फिल्में दी हैं। साल 1971 में अभिनेता ने एक के बाद एक पांच सफल फिल्में देकर तहलका मचा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Celebs Gave Highest Hit in One Year Deepika Padukone Rajesh Khanna Akshay Kumar Shah Rukh Khan
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अक्षय बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक माने जाते हैं। एक साल में उनकी अनेकों फिल्में सिनेमाघर तक पहुंचती हैं। साल 2007 अक्षय के लिए काफी अच्छा साबित हुआ था। उस साल अभिनेता ने कुल चार फिल्में हिट दी थीं, जिनमें वेलकम और भूल भुलैया जैसी शानदार फिल्में भी शामिल थीं।

विज्ञापन
These Bollywood Celebs Gave Highest Hit in One Year Deepika Padukone Rajesh Khanna Akshay Kumar Shah Rukh Khan
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन

फिल्म अभिनेता अजय देवगन भी एक साल में कई हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। साल 2010 उनके लिए काफी अच्छा बीता था। उस साल अजय की कुल चार फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बता दें कि अजय जल्द ही सिंघम की अगली किस्त में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी करने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed