सब्सक्राइब करें

Bollywood Film: किताबों की कहानी पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, लोगों को खूब किया इंप्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 07 May 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Films Are Based on Books 2 States Kai Po Che 3 Idiots Dil Bechara Haider Saawariya
बॉलीवुड फिल्म - फोटो : Amar ujala

बॉलीवुड में हर महीने, हर साल तमाम फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों में कुछ कहानियां काल्पनिक होती हैं, तो कुछ कहानियां किसी के जीवन पर आधारित होती है, तो इसमें से कई कहानियां ऐसी भी हैं, जो किताबों से इंस्पायर हैं। बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्में ऐसी हैं, जो नॉवल बुक पर बनी हैं। इसमें से कुछ फिल्में सुपरहिट रही तो कुछ फिल्में फ्लॉप रही हैं। आइये जानते हैं, इनके बारे में। 

Trending Videos
These Bollywood Films Are Based on Books 2 States Kai Po Che 3 Idiots Dil Bechara Haider Saawariya
टू स्टेट्स - फोटो : social media

टू स्टेट्स
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म टू स्टेट्स द स्टोरी ऑफ माय मैरिज नॉवेल पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी चेतन भगत की थी। फिल्म में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके साथ ही फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म के साथ इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Films Are Based on Books 2 States Kai Po Che 3 Idiots Dil Bechara Haider Saawariya
दिल बेचारा - फोटो : social media
दिल बेचारा
दिल बेचारा दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म थी। यह फिल्म उनकी मौत के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा संजना सांघी ने मुख्य भूमिका अदा की थी। यह फिल्म फॉल्ट इन आर स्टार्स नॉवेल पर आधारित है। फिल्म में एक लड़के और लड़की की प्रेम कहानी को बेहतर ढंग से पेश किया है, जो गंभीर रूप से बीमार होते हैं। इस फिल्म में सुशांत यानी उस लड़के की मौत हो जाती है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के अलावा इसी किताब पर हॉलीवुड में भी यह फिल्म बन चुकी है। 
 
These Bollywood Films Are Based on Books 2 States Kai Po Che 3 Idiots Dil Bechara Haider Saawariya
3 इडियट्स - फोटो : social media

3 इडियट्स
3 इडियट्स आमिर खान की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में आमिर के साथ शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था। आपको बता दें कि यह फिल्म भी चेतन भगत की फाइव प्वाइंट समवन पर आधारित है। फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। फिल्म आज भी लोगों को खूब पसंद है, इसमें कॉलेज की कॉमेडी से लेकर पढ़ाई और करियर के प्रेशर को झेल रहे स्टूडेंट्स की लाइफ को बेहतर तरीके से दिखाया है।  

Shilpa Shinde-Gulki: गुल्की ने शिल्पा शिंदे पर कसा तंज! बोलीं- 'दुखी लोग दूसरों को दुखी करते हैं'

विज्ञापन
These Bollywood Films Are Based on Books 2 States Kai Po Che 3 Idiots Dil Bechara Haider Saawariya
हैदर - फोटो : social media

हैदर
साल 2014 में विशाल भारद्वाज की रिलीज हुई फिल्म ने सभी को इंप्रेस किया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर नजर आए थे। इसके अलावा इसमें तब्बू ने भी एक अहम किरदार अदा किया था। यह फिल्म विलियम शेक्सपीयर की हेमलेट ले ली गई कहानी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed