बॉलीवुड की फिल्में लोगों को खूब प्रेरित करती हैं। कई दफा तो ऐसा भी देखने को मिला है कि लोगों पर फिल्म का बुखार कुछ इस कदर चढ़ा की वो अपनी असल जिंदगी में भी वैसी ही हरकत करने लग जाते हैं। लोगों को प्रेरित करने के लिए कई फिल्म मेकर्स ऐसी फिल्म बनाते हैं जिससे निश्चित रूप से लोगों को सीख मिलती हैं तो वही कुछ लोग फिल्म जगत में ऐसे भी हैं जो अपनी फिल्म के जरिए दर्शकों तक क्या संदेश पहुंचाना चाहते हैं ये ही उन्हें समझ नहीं आता। किसी फिल्म में रोमांस तो किसी में एक्शन, यहां तक कि असल जिंदगी की कहानियों में भी जबरदस्ती चीजें डाली जाती हैं।
फनी: इन फिल्मों में घोंटा गया लॉजिक का गला, तीसरे नंबर वाला सीन देख हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रब ने बना दी जोड़ी
अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ वैसे तो लोगों को खूब पसंद आई थी, लेकिन इस फिल्म ने लॉजिक के मामले में सर पकड़ने पर मजबूर कर दिया था। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शाहरुख खान ने इसमें अनुष्का शर्मा के पति की भूमिका निभाने के साथ-साथ उनके अच्छे दोस्त राज की भूमिका निभाई थी। जब शाहरुख खान राज बनते हैं तो वो अपनी मूंछे हटा देते हैं, लेकिन फिर जब वो घर में अनुष्का के पति बनते हैं तो उनकी मूंछे वापिस आ जाती हैं। अब भला ऐसा कैसे हो सकता है मूंछे हटा लेने के बाद कोई पत्नी अपने पति को न पहचाने।
कुछ-कुछ होता हैं
करण जौहर की फिल्मों में भावनाएं तो भर-भर कर होती हैं, लेकिन लॉजिक नहीं होता। उनकी फिल्म कुछ-कुछ होता है जोकि एक यादगार फिल्म है। इस फिल्म में भी एक चीज ने हर किसी को हैरान परेशान कर दिया। दरअसल इस फिल्म में काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की शुरुआत में काजोल के बाल छोटे होते हैं तो शाहरुख खान उन्हें भाव नहीं देते, लेकिन सालों बाद जब वो उन्हें लंबे बालों में देखते हैं तो वो उन्हें दिल दे बैठते हैं। अब भला ये लॉजिक किसे समझ आएगा कि प्यार और बालों का क्या कनेक्शन है।
गुंडा
साल 1998 में आई फिल्म गुंडा में मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मिथुन साइकिल से छुपकर में बंदूक चला रहे हैं। आज भी जब लोग इस सीन के बारे में सोचते हैं तो वो हंस- हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। इस पर आज भी कई मीम बनाए जाते हैं।
कभी खुशी कभी गम
करण जौहर की फिल्म अगर आपका देखने का मन हो तो दिमाग बिलकुल न लगाएं, क्योंकि चीजें आपको बड़ी आसानी से समझ तो आ जाएंगी, लेकिन उन्हें गले से नीचे उतारना मुश्किल है। अब उनकी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का वो सीन ही देख लीजिए जिसमें काजोल के पिता का निधन हो जाता है और शाहरुख उनसे तुरंत शादी कर लेते हैं। जबकि उससे पहले अपने पिता से वो ये वादा करते हैं कि वो कुछ ऐसा नहीं करेंगे जो उनकी परंपरा के खिलाफ हो। ये सीन भी लोगों के गले के नीचे नहीं उतरा।