हिंदी सिनेमा में किसी भी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने के चलन काफी पुराना है। अब तक कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनके दूसरे भाग को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। हालांकि, कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनके सीक्वल लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
Bollywood Sequels: इन फिल्मों के सीक्वल नहीं दिखा सके कमाल, लिस्ट में संजय दत्त-जॉन अब्राहम की मूवीज भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और नाना पाटेकर अभिनीत फिल्म वेलकम बैक अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम का सीक्वल थी। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। जहां एक ओर खिलाड़ी कुमार की फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं, इसके दूसरे भाग ने लोगों का कुछ खास मनोरंजन नहीं किया।
Alaya F: पति से तलाक के बाद उनकी दूसरी शादी में गई थीं अलाया की मां, आज भी दोस्तों जैसा करते हैं व्यवहार
सदाबहार कॉमेडी फिल्मों में धमाल का नाम जरूर शामिल किया जाता है। फिल्म में संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और आशीष चौधरी नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिला, लेकिन इस सीक्वल डबल धमाल लोगों को हंसाने में नाकाम रहा।
Indian Film Directors: इन निर्देशकों ने अपनी फिल्मों का बनाया हिंदी रीमेक, 'एनिमल' के निर्देशक भी हैं शामिल
संजय दत्त की एक और फिल्म इस लिस्ट में शामिल है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी वास्तव बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। हालांकि, इसका सीक्वल पहले भाग जैसा कमाल नहीं दिखा सका। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
सनी देओल की घायल 90 के दशक की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिला थी। हालांकि, कई वर्षों के बाद जब घायल वंस अगेन आई तो उसे उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल सका। फिल्म का निर्देशन सनी देओल ने किया था।
Lahore 1947: 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट हुई जारी, इस खास दिन को सनी देओल की फिल्म होगी रिलीज