{"_id":"6644b39760e34c7e9e08c633","slug":"bobby-deol-approached-to-play-antagonist-role-in-saif-ali-khan-priyadarshan-film-as-per-report-2024-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol: 'एनिमल' के बाद इस हिंदी फिल्म में खलनायक बनेंगे बॉबी देओल! चर्चाओं का बाजार गर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bobby Deol: 'एनिमल' के बाद इस हिंदी फिल्म में खलनायक बनेंगे बॉबी देओल! चर्चाओं का बाजार गर्म
बॉबी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एनिमल के बाद से उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। लोगों से मिल रहे प्यार से अभिनेता भी काफी खुश हैं। इस बीच उनके आगामी प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। विभिन्न समाचार पोर्टल्स में चल रही खबरों की मानें तो अभिनेता जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म में नजर आ सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार को उन्हें इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉबी ने कुछ हफ्ते पहले इस फिल्म के विषय को सुना था और इसमें काम करने में रुचि भी दिखाई थी। एक रिपोर्ट में करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि बॉबी को जो कुछ भी सुना गया वह उन्हें पसंद आया है।
3 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
विशेष रूप से उन्हें अपने किरदार और उसके आसपास की उतार चढ़ाव भरी कहानी काफी अच्छी लगी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भले ही उनका किरदार खलनायक का हो, लेकिन यह सैफ के समानांतर लीड रोल जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉबी की डेट डायरी अगले छह महीनों के लिए ब्लाक है। हालांकि, उन्होंने यह देखने के लिए कुछ हफ्ते अलग रखे हैं कि क्या वे इस थ्रिलर के लिए प्रियदर्शन को 30 दिन आवंटित कर सकते हैं या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताया जा रहा है कि वे इस स्क्रिप्ट से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं और वे इसमें काम करने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान को एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभाने की पेशकश की गई है और अभिनेता ने भी कथित तौर पर भूमिका निभाने में रुचि दिखाई है। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी से पहले प्रियदर्शन की यह थ्रिलर शुरू होगी। मेकर्स फिल्म को अगले साल यानी 2025 में सिनेमाघरों में लाने की योजना बना रहे हैं।
Alaya F: पति से तलाक के बाद उनकी दूसरी शादी में गई थीं अलाया की मां, आज भी दोस्तों जैसा करते हैं व्यवहार
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।