फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: अपने कड़क मिजाज के लिए मशहूर हैं ये सितारे, कहे जाते हैं अक्खड़

Thu, 25 May 2023 06:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 May 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Stars Are Called Arrogant From Salman Khan to Karan Johar Kareena Kapoor Jaya Bachchan
सोनम-सलमान-जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला

फिल्मी सितारे अपने अभिनय और लुक्स से प्रशंसकों पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं। अभिनय से अलग कुछ सितारे अपने व्यवहार की वजह से भी जाने जाते हैं। बॉलीवुड में ऐसे तमाम सितारे हैं, जो अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। वे जब भी दूसरे स्टार्स से मिलते हैं तो सम्मान के साथ मिलते हैं। इसके अलावा इनका फैंस और मीडिया से मुलाकात का तरीका भी दिल जीत लेने वाला होता है। मगर, वहीं कुछ सितारे अपने अक्खड़ व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं...

These Bollywood Stars Are Called Arrogant From Salman Khan to Karan Johar Kareena Kapoor Jaya Bachchan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान यूं तो इंडस्ट्री में लोगों के मददगार कहे जाते हैं। लेकिन, जिससे उनकी ठन जाए तो वह बदला लेने में भी पीछे नहीं रहते। इंडस्ट्री में कितने ही सितारे सलमान खान से पंगा लेने के बाद अपने करियर का नुकसान कर बैठे हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। इतना ही नहीं, सलमान खान को लेकर कहा जाता है कि वह अपनी यंग एज में काफी घमंडी और गुस्सैल थे, कई बार वह मीडिया से भी लड़ जाते थे।

These Bollywood Stars Are Called Arrogant From Salman Khan to Karan Johar Kareena Kapoor Jaya Bachchan
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर
बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन अभिनेत्री करीना कपूर को लेकर भी कहा जाता है कि वह काफी घमंडी हैं और बिना मतलब किसी से बात नहीं करती हैं। करीना अक्सर अपने इस व्यवहार की वजह से आलोचनाओं का शिकार होती आई हैं। कई बार वह फैंस को भी नजरअंदाज करती हुई देखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Stars Are Called Arrogant From Salman Khan to Karan Johar Kareena Kapoor Jaya Bachchan
जया बच्चन - फोटो : social media

जया बच्चन
अभिनेत्री जया बच्चन का गुस्सा तो जगजाहिर है, आए दिन वह मीडिया पर भड़कती नजर आती हैं। उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। मीडिया के अलावा जया बच्चन अपने प्रशंसकों से भी सीधे मुंह बात नहीं करती हैं। कुछ महीने पहले उज्जैन का उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जहां वह फैंस की क्लास लगाती नजर आई थीं।

विज्ञापन
These Bollywood Stars Are Called Arrogant From Salman Khan to Karan Johar Kareena Kapoor Jaya Bachchan
सोनम कपूर - फोटो : social media

सोनम कपूर
बॉलीवुड के मशहूर स्टारकिड्स में शुमार सोनम कपूर भी काफी अक्खड़ मिजाज वाली कही जाती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में सोनम कपूर को लेकर भी कहा गया है कि वह लोगों से सीधे मुंह बात नहीं करती हैं। सोनम सिर्फ मीडिया और फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के कई सितारों का भी मजाक उड़ा चुकी हैं, जिनमें ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल है।
Subhash Chandra Tiwari: पोस्टमार्टम में हुआ तिवारी की मौत के कारण का खुलासा, इस फिल्म की करने गए थे शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed