बॉलीवुड में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। कई लोग इसकी शुरुआत छोटे पर्दे से करते हैं तो कई सीधे हिंदी सिनेमा में एंट्री लेते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उन चमकते सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टेलीविजन जैसे छोटे पर्दे से अपने अभिनय का करियर शुरू किया था और छोटे पर्दे ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। आलम यह है कि आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं, उन सेलेब्स के बारे में।
Bollywood: यह बॉलीवुड सितारे शोहरत के थे मोहताज, फिर छोटे पर्दे ने रातोंरात पहना दिया सफलता का ताज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आयुष्मान खुराना आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आपको बता दें कि आयुष्मान ने टीवी के चर्चित शो ‘एमटीवी रोडीज सीजन 2’ में हिस्सा लिया था और अभिनेता ने इस शो को जीता भी था। इसके बाद आयुष्मान का सितारा बुलंदियों पर चला गया और उनके पास बॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर आने लगे।
शहनाज गिल
पंजाब की कटरीना के नाम से मशहूर शहनाज गिल पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में थीं। शहनाज को ‘बिग बॉस 13’ से लोकप्रियता हासिल हुई थी। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग को देखते हुए सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया था।
नोरा फतेही
बॉलीवुड में दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर नोरा फतेही ने इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए एक लंबा संघर्ष किया है। अभिनेत्री को ‘बिग बॉस 9’ में देखा गया था, जहां उन्होंने अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी। इस शो के खत्म होने के बाद नोरा ने कुछ रियलिटी शोज किया, जिसके बाद उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए।
रणविजय
रणविजय टीवी जगत और रिएलिटी शोज का जाना माना नाम हैं। रणविजय ने एमटीवी रोडीज के कई सीजन को होस्ट किया है, इनकी लोकप्रियता को देखते हुए अभिनेता को कई फिल्मों में कास्ट भी किया गया । हाल ही में, रणविजय ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स सीजन 3’ में भी नजर आए थे।