बॉलीवुड सितारे पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाते हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। हालांकि कई बार कुछ किरदारों में ये सितारे इतना ज्यादा खो जाते हैं कि उन्हें किसी बाता का ध्यान ही नहीं रहता। ऐसा एक दो नहीं बल्कि कई सितारों के साथ हुआ जब फिल्म में रोमांटिक या इंटीमेट सीन करते हुए वो बेकाबू हो गए। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जो सीन में इतना खो गए कि उन्हें डायरक्टर का कट भी नहीं सुनाई दिया।
जब रोमांटिक सीन करते हुए बेकाबू हो गए थे ये सितारे, इस अभिनेता से बेहद डर गईं थीं माधुरी दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ-जैकलीन फर्नांडिस
टाइगर और जैकलीन फिल्म 'फ्लाइंग जट' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों ने कई रोमांटिक सीन दिए थे। हालांकि एक सीन के दौरान टाइगर और जैकलीन एक दूसरे में इतना खो गए थे कि उन्हें कट ही सुनाई नहीं दिया। ऐसे में दोनो काफी लंबे समय तक किस करते रहे। इस बात का खुलासा फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा ने एक इंटरव्यू में किया था।
रणबीर कपूर- एवलिन शर्मा
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में एवलिन छोटे से रोल में नजर आईं थीं। इस फिल्म में एक सीन ऐसा था जिसमें रणबीर को एवलिन के पैरों को पत्ते से सहलाना था। हालांकि ये सीन करते करते रणबीर इतना खो गए कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वो एवलिन का पैर सहलाते रह गए थे।
विनोद खन्ना- डिंपल कपाड़िया
एक फिल्म में रोमांटिक सीन के दौरान विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। विनोद खन्ना को फिल्म में डिंपल को किस करना था, ऐसे में शॉट शुरु होने के बाद दोनों का किसिंग सीन फिल्मा लिया गया। हालांकि जब डायरेक्टर ने कट बोला तो भी विनोद नहीं रुके और कुछ देर तक डिंपल को किस करते रहे।
जैकलीन फर्नांडिज- सिद्धार्थ मल्होत्रा
जैकलीन और सिद्धार्थ फिल्म 'ए जैंटलमैन' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों के काफी इंटीमेट सीन दिखाए गए थे। एक रोमांटिक सीन के दौरान जैकलीन और सिद्धार्थ एक दूसरे में इतना खो गए कि डायरेक्टर के कट कहने के बावजूद एक दूसरे को किस करते रहे।