सुपरस्टार बनने के लिए जरूरी क्या होता है? किसी भी कलाकार के लिए केवल अच्छा लुक ही सितारा बनने का पैमाना नहीं होता है, बल्कि अच्छी फिल्मों का चुनाव दर्शकों की पसंद और बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन भी काफी ज्यादा मायने रखता है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शुरुआत जबर्दस्त तरीके से की थी। उनके डेब्यू के बाद दिग्गज उन्हें अगला सुपरस्टार बताने लगे थे, लेकिन इन कलाकारों का करियर संघर्षों में ही बीत गया। आइए देखते हैं लिस्ट...
Bollywood: इन अभिनेताओं को डेब्यू के बाद बताया गया था अगला सुपरस्टार, आज तक कर रहे हैं फिल्मों में संघर्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहले पायदान पर बॉबी देओल हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत 90 के दशक में फिल्म बरसात से की थी। उनके लुक और स्टाइल से लोग उन्हें पहली ही फिल्म के बाद सुपरस्टार मानने लगे थे। बरसात के बाद उन्होंने गुप्त और सोल्जर जैसी हिट फिल्में भी दीं। हालांकि, इसके बाद उनके करियर का ग्राफ नीचे आता चला गया। एक समय ऐसा भी आया, जब उन्हें फिल्में भी ऑफर होनी बंद हो गई थीं।
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के होली की बधाई देने के अंदाज को देख भड़क उठे यूजर्स, कहा- वाहियात हरकतें कर...
विवेक ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत फिल्म कंपनी से की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इसके बाद उन्होंने साथिया, मस्ती जैसे अच्छे प्रोजेक्ट में भी काम किया, लेकिन उनके करियर की रफ्तार भी वक्त के साथ धीमी होती चली गई। प्रतिभा होने के बावजूद वह लगातार फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करते रह गए। फिलहाल, वह जल्द ही इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखने वाले हैं।
Priyanka In KKK 13: क्या प्रियंका बन पाएंगी खतरों की खिलाड़ी? 13वें सीजन में स्टंट को लेकर कह दी बड़ी बात
आफताब शिवदासानी ने अपनी शुरुआत फिल्म मस्ती से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा भी गया था। इसके बाद वह कसूर जैसी फिल्म में भी नजर आए। हालांकि, बाद में उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली जो एक स्टार बनने के लिए चाहिए होती है। अफताब बीते साल स्पेशल ऑप्स 1.5 में रॉ ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे।
Dipika-Shoaib: दीपिका-शोएब ने बेहद खास अंदाज में मनाई होली, आने वाले मेहमान को यूं किया विश
इमरान खान को लोग शुरुआती सफलता के बाद सुपरस्टार घोषित कर चुके थे। जाने तू या जाने ना के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला था। हालांकि, उनका करियर का ग्राफ भी बहुत जल्दी नीचे चला आया। देल्ही बेली मेरे ब्रदर की दुल्हन और आई हेट लव स्टोरी जैसी हिट फिल्में देने वाले इमरान लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से काफी दूर हैं।
Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद पटरी पर लौट रही सुष्मिता सेन की जिंदगी, वर्कआउट करती नजर आईं अभिनेत्री