फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: पठान के किले में सेंध लगाने आ गई तू झूठी मैं मक्कार? पहले दिन किया इतना कारोबार

Thu, 09 Mar 2023 10:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Mar 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report: SRK Pathaan Selfiee Shehzada Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
पठान-तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल सिनेमाघरों में कहने को तो कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। सभी फिल्में बड़े स्टार्स की रहीं। मगर, शाहरुख खान की 'पठान' के अलावा कोई फिल्म दर्शकों की निगाहों में ठहर नहीं पाई। 'पठान' की रिलीज के करीब डेढ़ महीने बाद एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी है, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। नाम है 'तू झूठी मैं मक्कार'। लंबे वक्त से सिनेमा के शौकीनों की एक शिकायत रहती है कि अब परिवार के साथ देखने लायक फिल्में नहीं बनतीं, ऐसे में यह फिल्म इस शिकायत को भी दूर करती है। यह जबरदस्त फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म बताई जा रही है। आलम यह है कि इसके आते ही अक्षय कुमार की 'सेल्फी' और कार्तिक की 'शहजादा' का पत्ता सिनेमाघरों से साफ हो गया है! तो चलिए जानते हैं पहले दिन रणबीर कपूर की फिल्म ने कितने कमाए और बाकी फिल्मों का हाल कैसा रहा...

Wednesday Box Office Report: SRK Pathaan Selfiee Shehzada Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : सोशल मीडिया

तू झूठी मैं मक्कार
होली के मौके पर कल रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म ने धमाकेदार अंदाज में दस्तक दे दी है। पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।  करीब 95 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 15.73 करोड़ रुपये कमाए हैं। त्योहार के दिन रिलीज हुई फिल्म के लिए यह यह एक बहुत ही शानदार शुरुआत है।

Wednesday Box Office Report: SRK Pathaan Selfiee Shehzada Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
पठान - फोटो : social media

पठान
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों से सजी 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' का जलवा अब तक कायम है। रिलीज के दिन से ही यह फिल्म तमाम रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में आज 43वां दिन है और अभी तक इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कमाई के मामले में बाहुबली, बाहुबली 2, केजीएफ, दंगल और वॉर जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी 'पठान' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पठान ने 43वें दिन 80 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 537.49 रुपये हो गया है।
Satish Kaushik Last Post: जिंदगी में रंगों की अहमियत समझाकर चले गए सतीश, आखिरी पोस्ट में लिखी थी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report: SRK Pathaan Selfiee Shehzada Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
सेल्फी-शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

शहजादा-सेल्फी
पठान की धुआंधाड़ कमाई के बीच शहजादा और सेल्फी कहीं गुम सी होती नजर आईं। न तो अक्षय कुमार का जादू चल पाया और नहीं कार्तिक आर्यन अपना दम दिखा पाए। कार्तिक की फिल्म की शुरुआत तब भी ठीकठाक रही, मगर सेल्फी ने तो पहले ही दिन दम तोड़ दिया। अब रही सही कसर 'तू झूठी मैं मक्कार' ने पूरी कर दी है। रणबीर कपूर की फिल्म की दस्तक के बाद दोनों ही फिल्मों का सिनेमाघरों से पत्ता कट गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक की शहजादा का अब तक का कलेक्शन 30.67 करोड़ रुपये है। वहीं, अक्षय कुमार की सेल्फी ने कुल 16.79 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Satish Kaushik Old Interview: मैं कॉमेडियन कहे जाने पर आपत्ति जताता हूं, जब अमर उजाला से बोले सतीश कौशिक

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report: SRK Pathaan Selfiee Shehzada Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : सोशल मीडिया

चौथे पायदान पर फिल्म
निर्देशक लव रंजन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों के एक्सपर्ट माने जाते हैं। तू झूठी मैं मक्कार से पहले वह दे दे प्यार दे, सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्में बना चुके हैं। रणबीर के साथ पहली बार इस फिल्म में काम करने वाले लव ने अपनी नई फिल्म में भी शानदार कहानी परोसी है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी पहली बार साथ नजर आ रही है। बता दें कि पहले दिन की शानदार कमाई के साथ रणबीर की टॉप ओपनर फिल्म में तू झूठी मैं मक्कार चौथे पायदान पर आ गई है।
Satish Kaushik: इस तरह मिस्टर इंडिया के 'कैलेंडर' बने थे सतीश, दमदार एक्टिंग से छोटे से रोल को बनाया यादगार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed