फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के डेब्यू के वक्त 4—5 साल की थीं ये अदाकाराएं, दो का तो जन्म भी नहीं हुआ था

Sat, 16 Nov 2019 10:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 16 Nov 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
These co actress of salman khan how old were when he made his debut film
सलमान, करीना, सोनाक्षी, कटरीना, प्रियंका - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान लंबे अर्से से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। सलमान ने साल 1988 में सबसे पहले फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से साइड रोल में डेब्यू किया, उसके बाद साल 1989 में सलमान की पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' में मुख्य भूमिका निभाई।  सलमान खान ने अपने लंबे करियर में अलग-अलग किरदार और अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। सलमान की अभिनेत्रियों की लिस्ट में कई तो उनसे इतनी छोटी रही हैं कि जब सलमान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था तो कुछ जहां दो-तीन साल की थीं तो वहीं कुछ का जन्म ही नहीं हुआ था। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम ऐसी ही 10 अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताते हैं।

These co actress of salman khan how old were when he made his debut film
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media

कटरीना कैफ 
कटरीना ने सुनील ग्रोवर के साथ फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन उनकी असली पारी की शुरुआत सलमान खान के साथ हुई।कटरीना का जन्म 1983 में हुआ था। यानी जब सलमान ने बॉलीवुड में कदम रखा तब कटरीना सिर्फ पांच साल की थीं। कटरीना ने सलमान के साथ 'मैंने प्यार क्यों किया' में सबसे पहले काम किया था। कटरीना और सलमान का तो रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा। खबरें तो यहां तक थीं कि सलमान-कटरीना शादी के बंदन में बंधने वाले हैं। लेकिन बात बन नहीं पाई।

These co actress of salman khan how old were when he made his debut film
Jacqueline and salman

जैकलीन फर्नांडिस 
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म अलादीन से की थी। जैकलीन ने सलमान के साथ फिल्म रेस 3 और किक में काम किया है। जब सलमान ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म की थी उस समय जैकलीन सिर्फ तीन साल की थीं। जाकलीन का जन्म 1985 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These co actress of salman khan how old were when he made his debut film
salman and sonakshi

सोनाक्षी सिन्हा 
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ ही की थी। सोनाक्षी ने साल 2010 में फिल्म दबंग से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उस समय सोनाक्षी की उम्र 23 साल थी। लेकिन जब सलमान ने बॉलीवुड में कदम रखा तब सोनाक्षी सिर्फ एक साल की ही थीं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को हुआ था।

विज्ञापन
These co actress of salman khan how old were when he made his debut film
Salman and kareena

करीना कपूर खान
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सलमान के साथ फिल्म बजरंगी भाईजान और बॉडीगार्ड में काम किया है। ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। लेकिन सलमान के डेब्यू के समय करीना महज आठ साल की थीं। करीना ने 21 साल की उम्र में फिल्म रिफ्यूजी के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। करीना का जन्म 21 सितन्बर 1980 को हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed