फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सुपरस्टार की बेटी हैं रेखा, पिता से करती थीं इतनी नफरत अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचीं

Sat, 16 Nov 2019 09:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 16 Nov 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
emini ganesan birthday special know about his life story
gemini ganesan - फोटो : file photo

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता और रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का जन्म 17 नवंबर 1920 को हुआ था। जेमिनी ने मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम किया है। जेमिनी गणेशन और तेलुगू एक्ट्रेस पुष्पावली की बेटी रेखा अपने जन्म के साथ ही विवादों में घिर गई थीं। शायद यही वजह रही कि रेखा के अपने पिता से संबंध कभी अच्छे नहीं रहे।

emini ganesan birthday special know about his life story
gemini ganesan - फोटो : file photo

रेखा की बायोग्राफी 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' के अनुसार,रेखा की मां पुष्पावली बिन ब्याही मां बन गई थीं। पुष्पावली साउथ की फिल्मों की फेमस अभिनेत्री हुआ करती थीं। वहीं रेखा के पिता जेमिनी गणेशन साउथ के सुपरस्टार थे लेकिन उन्होंने रेखा को अपना नाम नहीं दिया। जेमिनी ने चार शादियां की थीं लेकिन रेखा की मां से कभी शादी नहीं की। जेमिनी ने कुल 4 शादियां की थीं लेकिन रेखा की मां पुष्पावली से शादी के लिए तैयार नहीं थे। 

emini ganesan birthday special know about his life story
gemini ganesan - फोटो : file photo

रेखा के जन्म के बाद पुष्पावली और जेमिनी के दो और बच्चे हुए। एक ओर जहां जेमिनी करियर की ऊंचाईयों पर थे तो वहीं मां बनने के बाद पुष्पावली का किरयर भी खत्म हो गया। परिवार का खर्च निकालने के लिए रेखा को बचपन में ही काम करना पड़ा। 13 साल की उम्र में ही रेखा ने फिल्मों में काम के लिए संघर्ष करना शुरू कर दिया था। रेखा की मां ने उनकी पढ़ाई भी छुड़वा दी थी। रेखा ने 14 साल की उम्र में पहली फिल्म की थी, हालांकि वो काम नहीं करना चाहती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
emini ganesan birthday special know about his life story
gemini ganesan - फोटो : file photo

रेखा और उनकी मां पुष्पावली एक प्रोड्यूसर से दूसरे प्रोड्यूसर के दरवाजे खटखटाने लगीं। जेमिनी गणेशन चाहते तो इंडस्ट्री में रेखा को आसानी से काम दिलवा सकते थे लेकिन जेमिनी ने रेखा की कोई मदद नहीं की। पिता के इन्हीं व्यवहार की वजह से बचपन से ही रेखा उनसे नफरत करने लगीं। जिंदगी में एक मोड़ ऐसा भी आया, जब रेखा और जेमिनी आमने-सामने हुए और दोनों ही रो पड़े। दरअसल, 1994 में फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान जेमिनी गणेशन को लाइफटाइम अवॉर्ड दिया गया। 

विज्ञापन
emini ganesan birthday special know about his life story
Rekha IIFA 2019 - फोटो : Social Media

ये अवॉर्ड रेखा ने अपने हाथों से उन्हें दिया। पिता को देख रेखा ने उनके पैर छुए। दोनों के लिए ये एक भावुक क्षण था। शायद ये सालों का दर्द था जो आंसुओं के रूप में बह रहा था। 22 मार्च 2005 में 84 साल की उम्र में जेमिनी गणेशन का निधन हो गया। रेखा अपने पिता से बेहद नफरत करती थीं। यहां तक कि जब जेमिनी का निधन हुआ तो रेखा उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंची थीं। उस वक्त रेखा कुल्लू-मनाली में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।


पढ़ें: VIDEO: मेट्रो में लड़की से पिटने के बाद दीपक कलाल को फिर पड़े थप्पड़, अब भाई ने लिया बदला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed