फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: मेट्रो में लड़की से पिटने के बाद दीपक कलाल को फिर पड़े थप्पड़, अब भाई ने लिया बदला

Sat, 16 Nov 2019 09:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 16 Nov 2019 09:23 PM IST
Deepak Kalal beaten by delhi metro Girl brother in Connaught Place Who Slapped Him
Deepak Kalal - फोटो : social media

राखी सांवत के साथ फर्जी शादी करने की वजह से चर्चा में आए हाल ही में दीपक कलाल अपनी खराब हरकतों की वजह सार्वजनिक जगह पर पिट चुके हैं। कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का था जिसमें एक लड़की उन्हें थप्पड़ मार देती है। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वह फिर से उस लड़की से मिलते हैं और साथ में मौजूद लड़की के भाई को धमकियां देने लगते हैं, जिसके बाद उसका भाई दीपक कलाल को पिट देता है।

Deepak Kalal beaten by delhi metro Girl brother in Connaught Place Who Slapped Him
deepak kalal - फोटो : Instagram

दीपक कलाका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दीपक कलाल की पिटाई का ये वीडियो दिल्ली के कनॉट प्लेस का है। वीडियो में दीपक कलाल उन बहन-भाई के पास जाते हैं जिन्होंने उनकी पिटाई मेट्रो में की थी। वीडियो में दीपक लड़की के भाई से कहते हैं- 'हैल्लो मेट्रो में मिले थे ना तुम दोनों, इसको पटाने के चक्कर में बहुत हीरोगिरी कर रहा था ना तू।' जिसके बाद लड़का उनको बोलो है कि ये उसकी बहन है और दीपक बोलते हैं कि बहन ऐसी होती है ?

Deepak Kalal beaten by delhi metro Girl brother in Connaught Place Who Slapped Him
Deepak Kalal and Rakhi Sawant - फोटो : instagram

वीडियो में दीपक कलाल आगे कहते हैं- 'तुम्हारे शहर दिल्ली में सीपी (कनॉट प्लेस) में मैं खड़ा हूं और साथ में कैमरा भी है।' इसके बाद लड़की का भाई बोलता है- 'उस दिन मैंने तुझे छोड़ दिया था जोकि तू पर जूते ना पड़े, तू यहां से चला जा मैं बता रहा हूं वरना बहुत बुरा हाल हो जाएगा।' इसके बाद दीपक कलाल बोलते हैं इसी शहर में सबके सामने मैं तुझे सबक सिखाता हूं और वह लड़के को थप्पड़ मार देते हैं, जिसके जवाब में लड़का उन्हें कई थप्पड़ मारता और जमीन पर गिराकर पीटने लगता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And then he posted this video claiming that he took revenge on that guy who slapped him😂😂 . . . . . Follow @we_are_honest_memers for more content #we_are_honest_memers #legit_memes #deepakkalal #metro #delhimetro #delhi

A post shared by Legit Memes (@we_are_honest_memers) on

विज्ञापन
Deepak Kalal beaten by delhi metro Girl brother in Connaught Place Who Slapped Him
दीपक कलाल - फोटो : सोशल मीडिया

दीपक कलाल की पिटाई का ये वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि दीपक कलाल सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब हरकतों को लेकर पॉपुलर हैं। कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का था जिसमें एक लड़की उन्हें थप्पड़ मार देती है। ऐसा बताया गया कि उस लड़की ने बिना परमिशन के दीपक कलाल की सेल्फी ली जिस पर वो भड़क गए। 

Deepak Kalal beaten by delhi metro Girl brother in Connaught Place Who Slapped Him
Rakhi Sawant Deepak Kalal - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं लड़की से थप्पड़ खाने के बाद दीपक का हाल ही में एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वो धमकी देते नजर आए। ये वीडियो दीपक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। वीडियो दीपक कहते हैं, 'ऐ.. दो टके की डेहली की छोरी। तूने दीपक कलाल की सेल्फी ली? वो भी मेट्रो में, वो भी बिना परमिशन के। अभी मैंने नरेंद्र मोदी को बोलकर तुझे अपनी होटल में नहीं बुलवाया तो देख लेना। तूने जो विद आउट ब्यूटी मोड से मेरा फोटो लिया है, अब देख तू कैसे फूदकेगी। देख अभी तेरा हश्र क्या होगा।'

पढ़ें: प्रदूषण की मीटिंग में शामिल न होना गौतम को पड़ा भारी, ट्रोल होने के बाद अब इस अभिनेता ने किया कटाक्ष

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed