फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 50 दिनों तक सिनेमाघरों में टिके रहने में कामयाब रहीं ये फिल्में, सूची में स्त्री 2 का भी नाम

Sat, 05 Oct 2024 02:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 05 Oct 2024 02:47 PM IST
विज्ञापन
These films managed to run more than 50 days Stree 2 name is also in the list
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्त्री 2 ने हाल ही में सिनेमाघरों में अपने 50 दिन पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म अब भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब हासिल कर रही है। जवान के हिंदी कलेक्शन को पछाड़ने के बाद यह फिल्म 600 करोड़ की क्लब की ओर आगे बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म 592.69 करोड़ रुपये का अब तक कलेक्शन कर चुकी है। आज के समय में किसी भी फिल्म का 50 दिन तक थियेटर में टिकना काफी मुश्किल माना जाता है। स्त्री 2 से पहले भी हाल के कुछ समय में कई फिल्मों ने 50 दिनों से ज्यादा दिन तक थिएटर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। आइए उन फिल्मों और उनके 50 दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं...

These films managed to run more than 50 days Stree 2 name is also in the list
बाहुबली 2 - फोटो : यूट्यूब
बाहुबली 2

फिल्म बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में प्रभास ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने 50 दिनों से भारतीय टिकट खिड़की पर 1026.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

These films managed to run more than 50 days Stree 2 name is also in the list
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : यूट्यूब
केजीएफ चैप्टर 2

केजीएफ चैप्टर 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी ज्यादा कामयाब रही थी। यह फिल्म भी 10 हफ्तों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में बनी हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 50 दिन में सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 858.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These films managed to run more than 50 days Stree 2 name is also in the list
आरआरआर - फोटो : इंस्टाग्राम @rrrmovie
आरआरआर

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी एक और फिल्म का नाम इस सूची में शामिल है। आरआरआर हर भाषा में दर्शकों को पसंद आई थी। सिनेमाघरों में यह फिल्म लंबे समय तक प्रदर्शित हुई थी। 10 से ज्यादा सप्ताह तक टिकी रहने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिनों में कुल 780 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
These films managed to run more than 50 days Stree 2 name is also in the list
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
कल्कि 2898 एडी
इस सूची में प्रभास की एक और फिल्म का नाम शामिल है। 2024 में रिलीज हुई कल्कि 2898 एडी भी सिनेमाघरों में लंबे समय तक प्रदर्शित हुई। 78 दिनों तक इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 50 दिन में 645.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed