सब्सक्राइब करें

हॉरर फिल्मों की इन अभिनेत्रियों ने खूबसूरती से मचा दिया था हंगामा, अब दिखने लगी हैं ऐसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 29 Apr 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
These five bollywood actresses who worked in horror films see their then and now photos
अमिता, कुनिका - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में रोमांटिक और एक्शन फिल्में तो पसंद की जाती ही हैं साथ ही हॉरर फिल्में भी दर्शकों को दिलचस्प लगती हैं। बॉलीवुड में आज के समय से ही नहीं बल्कि पुराने समय से हॉरर फिल्में बनाई जा रही हैं जिसने लोगों को डराया भी है और उनके मन में अमिट छाप भी छोड़ी है। सिर्फ इतना ही नहीं उन फिल्मों की अभिनेत्रियों को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन पांच अभिनेत्रियों के बारे में जो हॉरर फिल्म में नजर आईं थी।

Trending Videos
These five bollywood actresses who worked in horror films see their then and now photos
जैस्मिन धुन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

जैस्मिन धुन्ना

साल 1988 में आई हॉरर फिल्म 'वीराना' को आज भी कोई नहीं भूला है। जैस्मिन धुन्ना की खूबसूरती ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिया था। सबसे खास बात है कि इस फिल्म में उन्होंने अपनी असली नाम का इस्तेमाल किया था। हालांकि इस फिल्म के बाद जैस्मिन किसी और फिल्म में नजर नहीं आईं। बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड के चलते जैस्मिन ने फिल्मों से दूरी बना ली थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These five bollywood actresses who worked in horror films see their then and now photos
रेवती - फोटो : सोशल मीडिया

रेवती

1992 में राम गोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म रात में रेवती बतौर अभिनेत्री नजर आईं थीं। इसमें उन्होंने रश्मि शर्मा की भूमिका निभाई थी। उन्होंने बॉलीवुड के साथ साथ दक्षिण भारत की भी कई फिल्मों में काम किया है। रेवती अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं। कई फिल्मों में हीरो हीरोइन की मां के किरदार निभाती नजर आती हैं।

These five bollywood actresses who worked in horror films see their then and now photos
कुनिका - फोटो : सोशल मीडिया

कुनिका

श्याम रामसे की निर्देशित हॉरर फिल्म 'बंद दरवाजा' को भला कौन भूल सकता है।साल 1990 में रिलीज हुई इस हॉरर फिल्म में कुनिका ने काम्या का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। कुनिका अभी भी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। वो फिल्मों के साथ साथ टीवी सीरियल्स में भी काम कर रही हैं। कुनिका वैंप्स के किरदार में काफी पसंद की जाती हैं।

विज्ञापन
These five bollywood actresses who worked in horror films see their then and now photos
अमिता नांगिया - फोटो : सोशल मीडिया

अमिता नांगिया

'पुरानी हवेली' बॉलीवुड की एक ऐसी हॉरर फिल्म थी जो उन दिनों लोगों को काफी पसंद आई थीं। इस फिल्म में अमिता ने मुख्य किरदार निभाया था। अमिता फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं वो अभी भी टीवी जगत में सक्रिय हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed