बॉलीवुड की फिल्मों पर हमेशा ही आरोप लगते रहे हैं कि वो हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी होती हैं। लेकिन बॉलीवुड में भी कुछ फिल्में ऐसी बनी हैं, जिन्हें हॉलीवुड ने कॉपी किया। इन हिंदी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। सिर्फ यही नहीं इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर आयुष्मान खुराना तक की फिल्में शामिल हैं। आज हम आपको ऐसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जब हॉलीवुड ने बॉलीवुड फिल्मों को किया कॉपी, शाहरुख, सलमान से लेकर आयुष्मान तक की फिल्में हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी सी बात
साल 1976 में फिल्म 'छोटी सी बात' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विद्या सिन्हा, अशोक कुमार, अमोल पालेकर ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद साल 2005 में हॉलीवुड फिल्म आई, जिसका नाम था 'हिच।' इस फिल्म की कहानी ओरिजनल नहीं थी। बल्कि बॉलीवुड से कॉपीड थी। हॉलीवुड फिल्म में सुपरस्टार विल स्मिथ लीड रोल में थे।
डर
फिल्म 'डर' याद है आपको, जिसमें शाहरुख खान का किरदार सनी देओल के किरदार पर भारी पड़ गया था। इस फिल्म को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। ये फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी और इसमें सनी देओल, शाहरुख के अलावा जूही चावला लीड रोल में थीं। साल 1996 में हॉलीवुड में फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम था 'फियर।' इस फिल्म का निर्देशन जेम्स फोले ने किया था और ये फिल्म बॉलीवुड की कॉपी थी।
मैंने प्यार क्यों किया
साल 2005 में आई फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में सलमान खान, सुष्मिता सेन और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को हॉलीवुड ने कॉपी किया और साल 2011 में फिल्म 'जस्ट गो विद इट' रिलीज हुई थी।
जब वी मेट
फिल्म 'जब वी मेट' बॉलीवुड की उन फिल्मों में से है, जिसे आज भी दर्शक पसंद करते हैं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था और इसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2010 में हॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी 'लीप ईयर'। इस फिल्म की कहानी बॉलीवुड फिल्म से काफी मिलती जुलती थी।