बॉलीवुड की फिल्मों में अगर देखा जाए तो लीड रोल निभाने वाले एक्टर्स सारी वाहवाही बटोर ले जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब अपनी एक्टिंग के दम पर साइड रोल निभाने वाले अभिनेता या अभिनेत्री मुख्य किरदार निभाने वाले पर भारी पड़ जाती हैं। आज हम आपको उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी अदाकारी के लीड हीरो से आगे नजर आए।
Bollywood: फिल्मों में लीड एक्टर्स पर भारी पड़ चुके हैं बॉलीवुड के ये कलाकार, एक्टिंग से जमकर पाई तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सहायक अभिनेता के रूप में फिल्म दीवाना से की थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर लीड रोल में थे। इसके बाद उन्होंने यशराज की फिल्म 'डर' में काम किया। इस फिल्म में उनका रोल निगेटिव था। वहीं, सनी देओल इस फिल्म में लीड रोल में थे। शाहरुख ने अपनी एक्टिंग से इस फिल्म में जान भर दी। आज भी 'डर' को शाहरुख खान की वजह से जाना जाता है।
90 के दशक में सुनील शेट्टी की पहचान एक एक्शन हीरो के तौर पर होती थी। वह अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म 'मोहरा' भी उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। हालांकि फिल्म के लीड में सुनील नहीं बल्कि अक्षय कुमार थे। फिर भी अपनी एक्टिंग की वजह से सुनील अक्षय से ज्यादा वाहवाही बटोरने में कामयाब रहे।
आज सत्यराज को देश के कोने-कोने में लोग पहचानते हैं। वजह है उनके द्वारा बाहुबली में निभाया गया कटप्पा का किरदार। इस किरदार को उन्होंने ऐसा निभाया कि बाहुबली यानी प्रभास को वह टक्कर देते नजर आए। बाहुबली की रिलीज के बाद सबसे मन में बस एक ही सवाल था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? जिसका जवाब लोगों को कई साल बाद इसके दूसरे भाग में मिला।
फिल्म बजरंगी भाईजान सलमान खान की सबसे बड़ी हिट में से एक है। इस फिल्म में सलमान खान की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्टिंग के मामले में उन्हें कड़ी टक्कर देते नजर आए थे।