हिंदी पट्टी में हाल ही में रिलीज हुई साउथ की फिल्मों ने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। यही वजह है कि दक्षिण भारत के साथ ही इन फिल्मों ने उत्तर भारत में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बाहुबली से लेकर केजीएफ 2 तक की कमाई इस बात की गवाह है कि साउथ सिनेमा का जादू अब हिंदी भाषी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यूं तो साउथ की ज्यादातर फिल्में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर रहती हैं, लेकिन थ्रिलर, साइको थ्रिलर और सस्पेंस के मामले में भी यह बॉलीवुड की फिल्मों से पीछे नहीं हैं। ऐसे में अगर आप भी इन शौलियों की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो दक्षिण भारत की फिल्में आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद ऐसी ही पांच साउथ इंडियन साइको थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। आइए देखते हैं लिस्ट
South Films: साउथ की ये शानदार साइको थ्रिलर फिल्में ओटीटी पर हिंदी में हैं मौजूद, देखकर घूम जाएगा दिमाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभय कमल हासन की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में कमल हासन ने डबल रोल प्ले किया था। फिल्म में उन्होंने नंदु और विजय भाई के किरदार निभाया था। फिल्म में साइको किलर नंदु का किरदार निभाकर कमल हासन ने खूब वाहवाही बटोरी थी। इस फिल्म को हिंदी में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर बिलकुल मुफ्त में देखा जा सकता है।
अपरिचित द स्ट्रेंजर साउथ सिनेमा के इतिहास में बनी सबसे अच्छी साइको थ्रिलर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में विक्रम ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। साल 2005 में शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रम ने बहुव्यक्तित्व पर आधारित भूमिका निभाई थी। फिल्म को हिंदी में यूट्यूब, जी5 और प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
मलयालम भाषा में बनी इस शानदार थ्रिलर फिल्म में आपको गजब के ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को साल 2013 में रिलीज किया गया था। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, रहमान और जयसूर्या नजर आए थे। फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
आर माधवन और विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म के फैन साउथ से लेकर नॉर्थ तक आपको मिल जाएंगे। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म को पुष्कर और गायत्री ने निर्देशित किया था। इस थ्रिलर फिल्म को जनता का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। बैताल पचीसी पर आधारित इस फिल्म को यूट्यूब, एमएक्स प्लेयर, जी5 और प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।