फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturday Box Office Collection: जनहित में जारी का आज असली इम्तिहान, विक्रम और भूल भुलैया 2 ने की बढ़िया कमाई

Sun, 12 Jun 2022 08:06 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 12 Jun 2022 08:06 AM IST
विज्ञापन
Janhit Mein Jaari Box Office Collection Day 2 777 Charlie Day 2 Samrat Prithviraj Day 9 Vikram Day 9
जनहित में जारी, 777 चार्ली - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ के साथ रिलीज हुई देसी फिल्मों ‘जनहित में जारी’ और ‘777 चार्ली’ में से ‘जनहित में जारी’ का हाल ठीक नहीं है। फिल्म ने हालांकि रिलीज के दूसरे दिन अपनी कमाई में 60 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज करके अपने निर्माताओं की आस बनाए रखी है, लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस की रेस में बने रहने के लिए रविवार को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। वहीं फिल्म ‘777 चार्ली’ को हिंदीभाषी दर्शकों ने ‘जनहित में जारी’ जितना प्यार भी नहीं दिया, हां, कन्नड़ में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उधर, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का बॉक्स ऑफिस संघर्ष जारी है। तमिल फिल्म ‘विक्रम’ का कलेक्शन रिलीज के नौवें दिन भी शानदार रहा। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की चमक चौथे हफ्ते में भी कायम है। आइए देखते हैं शनिवार को इन फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा...

Janhit Mein Jaari Box Office Collection Day 2 777 Charlie Day 2 Samrat Prithviraj Day 9 Vikram Day 9
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘जनहित में जारी’ की कमाई में उछाल
नुसरत भरूचा, अनुद सिंह ढाका और परितोष त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘जनहित में जारी’ शुक्रवार को सौ रुपये के टिकट रेट से रिलीज हुई थी। फिल्म जगत के लोगों का मानना है कि निर्माताओं का फिल्म को पहले दिन घटी दरों पर रिलीज करने का फैसला ही फिल्म पर भारी पड़ गया है। इससे दर्शकों में संदेश ये गया कि फिल्म ठीक नहीं है तभी इसके निर्माताओं ने इसके टिकट रेट घटाए हैं। फिल्म ने हालांकि शनिवार को बीते दिन के मुकाबले 60 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया लेकिन फिल्म को रेस में बने रहने के लिए रविवार को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। 43 लाख रुपये की ओपनिंग से खुली इस फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से शनिवार को 70 लाख रुपये कमाए हैं।

Janhit Mein Jaari Box Office Collection Day 2 777 Charlie Day 2 Samrat Prithviraj Day 9 Vikram Day 9
777 चार्ली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘777 चार्ली’ को हिंदी में नहीं मिले दर्शक
शुक्रवार को ही रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘777 चार्ली’ को हिंदी भाषी दर्शकों ने पहले दिन की पूरी तरह से नकार दिया। अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 6.2 करोड़ रुपये की कुल कमाई की और इसमें इसके हिंदी संस्करण का हिस्सा सिर्फ 15 लाख रुपये ही रहा। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 7.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई अब 13.80 करोड़ रुपये हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhit Mein Jaari Box Office Collection Day 2 777 Charlie Day 2 Samrat Prithviraj Day 9 Vikram Day 9
जुरासिक वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘जुरासिक वर्ल्ड डोमीनियन’ का धमाल
फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमीनियन’ ने पहले दिन 11.47 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर धमाका किया। फिल्म की कमाई दूसरे दिन और बेहतर हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की दोनों दिन की मिलाकर कुल कमाई 22.97 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमीनियन’ की पहले दिन की भारत में ओपनिंग देश में अब तक रिलीज हुई फिल्मों की पहले दिन की टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्मों में ‘डेडपूल 2’, ‘द लॉयन किंग’, ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ और ‘द जंगल बुक’ से ज्यादा है।

विज्ञापन
Janhit Mein Jaari Box Office Collection Day 2 777 Charlie Day 2 Samrat Prithviraj Day 9 Vikram Day 9
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘सम्राट पृथ्वीराज’ का संघर्ष जारी
पहले हफ्ते में ही हिट की रेस से बाहर हो चुकी अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 55.05 करोड़ रुपये की निराशाजनक कमाई करने के बाद शुक्रवार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 1.66 करोड़ रुपये रिलीज के आठवें दिन कमाए। फिल्म की रिलीज के दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन फिल्म की कमाई 2.30 करोड़ रुपये रही। फिल्म को तमिल और तेलुगू दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया। पहले हफ्ते में इसके तेलुगू संस्करण ने सिर्फ पांच लाख रुपये और तमिल संस्करण ने छह लाख रुपये कमाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed