फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: कैमरे से घिरे रहने वाले इन सितारों ने अब तक छुपा रखा है अपने बच्चों का चेहरा, बरतते हैं पूरी सतर्कता

Fri, 01 Dec 2023 03:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 01 Dec 2023 03:32 PM IST
सार

बॉलीवुड के कई चर्चित सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने बच्चे के चेहरे को कैमरे से छुपाए रखा है। वहीं, फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब हैं। 

विज्ञापन
These Stars Did Not Show Their Child Glimpse Anushka Sharma Alia Bhatt Preity Zinta Sonam Kapoor
स्टारकिड्स के दीदार का इंतजार - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत के सितारों की निजी जिंदगी भी निजी नहीं रह पाती। फैंस अपने फेवरेट स्टार की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी से जुड़े हर एक अपडेट पर अपनी नजरें गड़ाए रखते हैं। साथ ही पैपराजी भी सेलेब्स को कैप्चर करने के लिए हर जगह पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ सेलिब्रिटी की तो घर के अंदर की भी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, जिस पर सितारों को भड़कते देखा गया। हालांकि, इन सबके बावजूद कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को कैमरे की पहुंच से बचाकर रखा है, और अब तक उनका चेहरा रिवील नहीं किया है। आइए इस लेख में उन सितारों के नाम पर गौर फरमा लेते हैं- 

These Stars Did Not Show Their Child Glimpse Anushka Sharma Alia Bhatt Preity Zinta Sonam Kapoor
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी हाल ही में करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 8' की शोभा बढ़ाती नजर आईं। शो में रानी मुखर्जी ने प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। इसी दौरान अभिनेत्री ने बेटी आदिरा को लाइमलाइट से दूर रखने पर भी खुलकर बात की। अभिनेत्री ने कहा कि वे अपनी बेटी आदिरा को स्पेशल महसूस नहीं कराना चाहती हैं।

These Stars Did Not Show Their Child Glimpse Anushka Sharma Alia Bhatt Preity Zinta Sonam Kapoor
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। बीते कुछ समय से अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि, अब तक इस पर पक्की मुहर नहीं लग पाई है। इसी बीच कपल के परिवार की बात करें तो दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका कोहली है। जानकारी हो कि विराट और अनुष्का वर्ष 2017 में शादी के बंधन में बंधे। शादी के तीन वर्ष बाद अनुष्का ने वामिका को जन्म दिया। विराट और अनुष्का अपनी बेटी को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं, और उन्हें कैमरे से बचाकर रखते हैं। साथ ही जोड़े ने किसी पोस्ट के जरिए भी अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। 

Animal Public Review: रणबीर की 'एनिमल' फैंस को कैसी लगी, सामने आया पब्लिक रिव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
These Stars Did Not Show Their Child Glimpse Anushka Sharma Alia Bhatt Preity Zinta Sonam Kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों को बड़े ही अदब के साथ पैपराजी से मिलते और उनके कैमरों के लिए पोज देते देखा जाता है। हालांकि, इस चर्चित जोड़े ने अपनी बेटी राहा कपूर को कैमरे की पहुंच से दूर रखा है। जानकारी हो कि आलिया ने बीते वर्ष 6 नवंबर को राहा को जन्म दिया। इसके बाद कई अवसर पर यह कयास लगाया गया कि आलिया अपनी बेटी का चेहरा दिखाएंगी, लेकिन यह अब तक मुमकिन नहीं हो सका है। 

Mission Raniganj: ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज, यहां देख सकते हैं जसवंत सिंह गिल की कहानी!

विज्ञापन
These Stars Did Not Show Their Child Glimpse Anushka Sharma Alia Bhatt Preity Zinta Sonam Kapoor
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा ने वर्ष 2016 में अमेरिकन बिजनेसमैन जेन गुडइनफ से शादी रचाई। शादी के बाद कपल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। छह वर्ष तक डेटिंग के बाद दोनों ने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना बेहतर समझा। शादी के बाद अभिनेत्री, जेन के साथ एलए जाकर बस गईं। वहीं, अभिनेत्री ने वर्ष 2021 में सेरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जय और जिया का जन्म हुआ। यूं तो अभिनेत्री कई अवसर पर बच्चों की तस्वीरें साझा करती हैं, लेकिन अब तक उन्होंने जय और जिया का चेहरा नहीं दिखाया है। 

Animal Beats Pathaan: शुक्रवार की सुबह टूटा शाहरुख की ‘पठान’ का ये रिकॉर्ड, बंपर एडवांस के साथ खुली ‘एनिमल’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed