फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Role: एक ही फिल्म में हीरो के साथ विलेन भी बने ये सितारे, लिस्ट में कई सुपरस्टार के नाम शामिल

Sat, 06 Jan 2024 10:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 06 Jan 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
These Stars Played Hero And Villain Roles in Same Movies Rajinikanth Shah Rukh Khan Kamal Haasan Suriya
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला

एक अभिनेता होने की खासियत यह है कि फिल्मों में निभाए गए  उनके किरदारों के माध्यम से वे लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़े। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स बहुत सारी विविध भूमिकाएं निभाते हैं और लगभग हर किरदार से वे हमारा मनोरंजन करने की पूरी कोशिश करते हैं। देश में कई सुपरस्टार्स हैं, जो एक ही फिल्म में हीरो और विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...


OMG: मुंबई सेंसर बोर्ड का खलबली मचाने वाला कारनामा, अभिनेताओं के चेहरे नेताओं जैसे दिखे तो रिजेक्ट कर दी फिल्म

These Stars Played Hero And Villain Roles in Same Movies Rajinikanth Shah Rukh Khan Kamal Haasan Suriya
फैन मूवी में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है। केवल देश ही नहीं बल्कि विदेश तक उनकी फैन फॉलोइंग हैं। किंग खान की फिल्मों का इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है। वे फैंस के लिए अक्सर अलग-अलग प्रयोग करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। फिल्म फैन में शाहरुख ने दोहरी भूमिका निभाई थी। उनका एक किरदार पॉजिटिव था, तो वहीं दूसरा नेगेटिव था। फिल्म में उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी।

These Stars Played Hero And Villain Roles in Same Movies Rajinikanth Shah Rukh Khan Kamal Haasan Suriya
अभय - फोटो : सोशल मीडिया
अभय (आलावंदन)

कमल हासन देश के सबसे उम्दा कलाकारों में से एक हैं। दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक उनके फैंस मौजूद हैं। अभिनेता अब तक कई फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दे चुके हैं। उनकी फिल्म अभय को लोगों ने काफी सराहा था। इस फिल्म में वे डबल रोल में दिखे थे। इसमें उनका एक किरदार नकारात्मक था। अभय में अपने खतरनाक लुक की वजह से उस समय कमल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Stars Played Hero And Villain Roles in Same Movies Rajinikanth Shah Rukh Khan Kamal Haasan Suriya
रोबोट - फोटो : सोशल मीडिया
रोबोट

रजनीकांत साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। करोड़ों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वे भी उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने एक ही फिल्म में हीरो और विलेन का रोल निभाया है। शंकर के निर्देशन में बनी रोबोट में उनका एक किरदार नेगेटिव था। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।

विज्ञापन
These Stars Played Hero And Villain Roles in Same Movies Rajinikanth Shah Rukh Khan Kamal Haasan Suriya
24 - फोटो : सोशल मीडिया
24

तमिल सुपरस्टार सूर्या को उनकी शानदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। अब तक कई फिल्मों में वे अपने अभिनय का जादू चला चुके हैं। फिल्म 24 में वे दोहरी भूमिका में नजर आए थे। इनमें से उनका एक किरदार विलेन वाला था। इस फिल्म की कहानी और सूर्या की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई थी।
Randeep Hooda: वीर सावरकर की मुक्ति शताब्दी यात्रा में शामिल हुए रणदीप हुड्डा, लोगों से की यह खास अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed