फिल्मों और टीवी सीरियल के नाम जरा हटकर रखने के लिए निर्माता और पूरी टीम के द्वारा खूब मशक्त की जाती है। इन फिल्मों या सीरियल के नाम रखने का मुख्य उद्देश्य उसकी पूरी कहानी को दर्शाना होता है। वहीं सीरियल का नाम रखते हुए यह भी ध्यान दिया जाता है कि वह दर्शक की जुबान पर आसानी से चढ़ जाए ताकि लोग उसे याद रखें। हालांकि आजकल कई ऐसे सीरियल्स के नाम हैं जो बॉलीवुड गानों से लिए गए हैं।
TV: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से कुछ तो लोग कहेंगे तक, बॉलीवुड गानों से लिए गए इन सीरियल के नाम, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लंबे समय से प्रसारित हो रहा है। हिना खान और करण मेहरा की कहानी से शुरु हुए इस शो में अब तक कहानी से लेकर किरदारों तक बदलाव आ चुके हैं। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की मुख्य भूमि वाले इस शो का नाम फिल्म ‘मीनाक्षी’ के गाने के आधार पर रखा गया है।
बड़े अच्छे लगते हैं
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले साक्षी तंबर और राम कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते' हैं काफी हिट रहा है। इस शो का नाम फिल्म ‘बालिका वधू’ के प्रसिद्ध गाने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के आधार पर रखा गया है।
दीया और बाती हम
स्टार प्लस प्रसारित हुआ शो 'दीया और बाती हम' बहुत लोकप्रिय हुआ था। दीपिका सिंह और अनस रशीद की मुख्य भूमिका वाले इस शो दीया और बाती हम का नाम अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘विरासत’ के गाने ‘तारे हैं बाराती’ से ले लिया गया है।
इस प्यार को क्या नाम दूं
सनाया इरानी, बरुण सोबती, दलजीत कौर, उत्कर्शा नाइक जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिका वाला शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं ' खूब हिट हुआ था और इसका दूसरा सीजन भी लाया गया था। बता दें की इस लोकप्रिय टीवी सीरियल का टाइटल भी बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर की फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से लिया गया था।