{"_id":"58731eca4f1c1b1829ba87aa","slug":"this-actress-s-career-was-ruined-because-of-her-surgery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खराब सर्जरी ने बिगाड़ दिया इस हीरोइन का करियर, सालों तक बैठना पड़ा घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खराब सर्जरी ने बिगाड़ दिया इस हीरोइन का करियर, सालों तक बैठना पड़ा घर
Tue, 10 Jan 2017 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Jan 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आपको कोएना मित्रा याद हैं ? वही हीरोइन जिन्होंने 'मुसाफिर', 'एक खिलाड़ी एक हसीना', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों में काम किया था। लेकिन इस हीरोइन के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उनका फिल्मी करियर दांव पर लग गया।
2 of 6
दरअसल कोएना अपने चेहरे-मोहरे से ज्यादा आश्वस्त नहीं थीं और उसे और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए कोएना ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया और नाक की सर्जरी करवाई। लेकिन इस सर्जरी का उल्टा ही असर हुआ। उनका चेहरा और भी बदसूरत हो गया जिसकी वजह से उनके करियर पर काफी असर पड़ा।
3 of 6
जहां एक वक्त पर कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा आइटम नंबर भी कर रही थीं, वहीं बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। इसके चलते उनके पास काम की कमी हो गई और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली बल्कि हर जगह आना जाना छोड़ दिया। खराब सर्जरी की वजह से उनकी हड्डियां फूल गईं और इसकी वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
एक इंटरव्यू में कोएना ने खुलासा किया था कि डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था और कहा था कि अब सिर्फ दवाईयां और प्रार्थना ही काम आ सकती हैं। लेकिन कोएना ने हिम्मत नहीं हारी और एक वक्त के बाद उसी बिगड़े हुए चेहरे के साथ बाहर आना जाना शुरु कर दिया।
जहां कोएना अपनी किस्मत को कबूल कर चुकी थीं वहीं लोग उन्हें कबूल करने के लिए तैयार नहीं थे। नौबत यहां तक आ गई कि उनके खास दोस्तों ने भी उन्हें अकेला छोड़ दिया और उनसे दूरी बना ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।