फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री को मात देता है भारतीय सिनेमा, हर मामले में नंबर 1

Tue, 07 Aug 2018 04:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
this independence day know about indian cinema Achievements
भारत अपनी आजादी का 71 वीं सालगिरह मना रहा है। आजादी के बाद भारत में कई चीजों में बड़ा बदलाव देखा गया है। उन्हीं में से एक भारतीय सिनेमा है। दुनियाभर में भारतीय फिल्म की एक अलग पहचान है। इस सिनेमा को न केवल अपने ही देश में बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। यूं तो भारतीय सिनेमा का इतिहास आजादी से पहले का है। लेकिन इसे असली पहचान 1947 के बाद ही मिली है। स्वतंत्रता दिवस की 71वीं सालगिरह पर आज हम आपको बताएंगे कि आजादी के बाद कितना बदला भारतीय सिनेमा, जानिए-
this independence day know about indian cinema Achievements
साल 1913 में राजा हरिश्चंद्र फिल्म से शुरू हुई भारतीय फिल्म इंडस्ट्री आज 104 साल की हो चुकी है। आजादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कई बदलाव देखने को मिले। 1947 के बाद फिल्ममेकर्स ने सामाजिक मुद्दों को उजागर करती हुई फिल्मों का अधिक निर्माण किया। राज कपूर की आवारा (1951), जागते रहो (1956), गुरू दत्त की प्यासा (1957) और कागज के फूल (1959) और बिमल रॉय की सुजाता (1959) और बंदिनी (1963) उन चुनिंदा फिल्मों में से कुछ हैं। इन सभी फिल्मों ने न केवल भारत की तब सामाजिक दिशा दिखाई, बल्कि अपने समय से आगे की सोच को भी बड़े पर्दे पर उकेरा।
 
this independence day know about indian cinema Achievements
वो 50-60 का ही दौर था जब सिनेमा को उसके सुपरस्टार मिले। राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, देव आनंद जैसी शख्सियतें इसी दौर की देन हैं। बॉलीवुड की छांव में धीरे-धीरे क्षेत्रीय सिनेमा भी बढ़ने लगा। तमिल, तेलुगू, बंगाली, भोजपुरी, मराठी, गुजराती, मलयाली, आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री इन सभी भाषाओं में फिल्में बनाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
this independence day know about indian cinema Achievements
भारत में लगभग सभी प्रदेशों की अपनी फिल्म इंडस्ट्री है। हर साल भारत लगभग 1500-2000 फिल्में प्रोड्यूस करता है जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री बनाते हैं। भारतीय फिल्मों की पहुंच आज कल पूरी दुनिया में है। यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और मीडिल ईस्ट भारतीय फिल्मों का सबसे बड़ा बाजार है।
 
विज्ञापन
this independence day know about indian cinema Achievements
हॉलीवुड की फिल्में भले ही अपने अलग विषय और बड़े-बड़े सेट के लिए जानी जाती हैं लेकिन फिल्म प्रोडक्शन के मुकाबले वो आज भी हमसे पीछे है। भारतीय सितारे के फैंस पूरी दुनिया में हैं। 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शाहरुख खान पैसों के मामले में हॉलीवुड के टॉम क्रूज और टॉम हैंक्स को भी पीछे छोड़ते हैं। वो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं। वहीं अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रजनीकांत भी विदेशों में भारत की शान हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed