फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक बच्चन मना रहे 42वां बर्थडे, किसी ने कहा 'विनम्र' तो कोई 'मजाकिया' बोल कर दे रहा बधाई

Mon, 05 Feb 2018 01:15 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
This is how Bollywood celebrities gives birthday love to Abhishek Bachchan
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के लिए आज का दिन बेहद खास है। 5 फरवरी 1976 को जन्मे अभिषेक सोमवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें पिता अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी। 'रिफ्यूजी' से अपने करियर का आगाज करने वाले जूनियर बच्चन पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ ऑस्ट्रेलिया में जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
This is how Bollywood celebrities gives birthday love to Abhishek Bachchan
अभिषेक के जन्मदिन को उनके दोस्तों ने उस वक्त और खास बना दिया जब उनके लिए शुभकामना संदेशों की बाढ़ ला दी। सिलसिला बदस्तूर जारी है। मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान से लेकर मनोज बाजपेयी तक ने अपने-अपने अंदाज में विश किया। अगली स्लाइड में देखिए कुछ ऐसे ही चुनिंदा ट्वीट्स
This is how Bollywood celebrities gives birthday love to Abhishek Bachchan
इंस्टाग्राम पर एक बर्थडे ब्वॉय अभिषेक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने लिखा, 'हमारे रिश्ते को लेकर तस्वीर में वह दिखा रहे हैं कि वह मेरे ज्यादा केयरिंग नेचर से नफरत करते हैं लेकिन असल में उन्हें यह पसंद है। मेरे पसंदीदा अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई। मैंने जितने बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम किया हैं उनमें से एक...'

विज्ञापन
विज्ञापन
This is how Bollywood celebrities gives birthday love to Abhishek Bachchan
एक्ट्रेस बिपाशा बसु लिखती हैं, 'सबसे विनम्र और मेरे सबसे मजाकिया सह-कलाकार को जन्मदिन की बधाई।' 
 


 
विज्ञापन
This is how Bollywood celebrities gives birthday love to Abhishek Bachchan
- फोटो : self
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।'
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed