{"_id":"5a2cdd604f1c1b6a678c0dc4","slug":"this-is-the-net-worth-of-virat-kohli-and-anushka-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सालभर में इतना कमा लेते हैं विराट और अनुष्का, शादी के बाद ये होगी Virushka की इनकम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सालभर में इतना कमा लेते हैं विराट और अनुष्का, शादी के बाद ये होगी Virushka की इनकम
Sun, 10 Dec 2017 01:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की शानदार हीरोइन अनुष्का शर्मा की शादी को लेकर हर तरफ चर्चा जोरों पर है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार ये दोनों 12-15 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके लिए दोनों इटली की लिए रवाना भी हो चुके हैं। मगर क्या आपको पता है कि क्रिकेट में बड़ा नाम कमा चुके विराट और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति कितनी है? क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शादी के बात इन दोनों की संपत्ति मिलकर कितनी हो जाएगी?
2 of 5
वेबसाइट finapp.co.in के अनुसार अगर विराट और अनुष्का की सालाना आय शादी के बाद करीब 610 करोड़ रुपये हो जाएगी। वेबसाइट ने दोनों सेलिब्रिटीज की इनकम का ब्रेकअप भी पेश किया है-
3 of 5
अब इसमें बात करें विराट की सालाना कुल आय करीब 390 करोड़ रुपये है। एक वनडे मैच के विराट 6 लाख रुपये है, वहीं टेस्ट मैच की उनकी फीस 15 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि उनके दो सीजन की इनकम करीब 14 करोड़ रुपये है। वहीं, उनकी विज्ञापनों से होने वाली कमाई और प्रॉपर्टी की कीमत जोड़कर कुल 42 करोड़ रुपए होते हैं। उनका करीब 18 करोड़ का पर्सनल निवेश भी है। विराट के पास 6 लग्जरी कारें हैं जिनकी कुल कीमत करीब 9 करोड़ रुपए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं आप बात करें विराट की होने वाली पत्नी की यानि अनुष्का शर्मा की तो अनुष्का ने 2008 में शाहरुख की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अनुष्का का अपने भाई के साथ 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' नाम का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। बताया जाता है कि अनुष्का अपनी एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ की फीस लेती हैं। साथ ही वो विज्ञापनों से भी करीब 4 करोड़ रुपए कमाती हैं। अनुष्का का पर्सनल निवेश कुल 36 करोड़ सलाना है। उनके पास चार लग्जरी कारें हैं जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। हाल ही में उन्होंने अपनी क्लोदिंग लाइन 'नुश' भी लॉन्च किया है। वेबसाइट के अनुसार उनकी संपत्ति 220 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
5 of 5
गौरतलब है कि इंडियन क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इटली में शादी करेंगे। वहीं वेन्यू की बात करें तो मिली जानकारी के मुताबिक टोस्काना में बने ‘Borgo Finocchieto' विला में उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। गेस्ट लिस्ट में क्रिकेट जगत से तीन और बॉलीवुड की सात सेलिब्रिटीज का नाम शामिल किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।