फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक सीन ने बर्बाद कर दिया था इंदर कुमार का करियर, सलमान खान की सलाह मानकर की थी भूल

Mon, 14 May 2018 01:35 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
this scene destroy actor inder kumar career know about history
इंदर कुमार

सलमान खान के कोस्टार रहे इंदर कुमार का पिछले साल जुलाई 2017 में निधन हो गया था । कहा जा रहा था कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ । आपको एक एेसा किस्सा बताते हैं जिसने इंदर कुमार का करियर बर्बाद कर दिया था । वॉन्टेड' और 'तुमको न भूल पाएंगे' में सलमान खान के साथ जोड़ी बनाने वाले इंदर कुमार ने फिल्म 'मासूम' से अपने करियर की शुरुआत की थी ।

this scene destroy actor inder kumar career know about history
इंदर कुमार

इंदर, सलमान खान के बेहद करीब थे। इंदर के मुश्किल दौर में सलमान ने ही उनकी मदद की थी। कुछ फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर काम करने वाले इंदर की फिल्में फ्लॉप रहीं। जब इंदर लीड हीरो के तौर पर नहीं चले तो उन्हें मजबूरन सपोर्टिंग हीरो के रोल करने पड़े। स्टार बनने के लिए इंदर ने काफी मेहनत की लेकिन ऐसा हो नहीं पाया ।

this scene destroy actor inder kumar career know about history
इंदर कुमार

फिल्म 'मसीहा' के एक सीन ने इंदर का करियर ही नहीं जिंदगी भी बर्बाद कर दी थी। फिल्म मेकर पार्थो घोष की फिल्म 'मसीहा' में इंदर सुनील शेट्टी के साथ काम कर रहे थे। फिल्म में हेलीकॉप्टर का एक सीन था। इंदर हेलीकॉप्टर से खुद ही स्टंट कर रहे थे। अचानक इंदर उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से नीचे गिर पड़े।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
this scene destroy actor inder kumar career know about history
इंदर कुमार

डॉक्टर ने उन्हें तीन साल तक बेड रेस्ट के लिए कहा। तीन साल तक इंदर फिल्मों से दूर रहे । इन तीन सालों में ही इंदर का करियर बर्बाद हो गया। साल 2004 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इंदर ने कहा था, 'शूटिंग के दौरान मैं हेलीकॉप्टर से गिर गया था। डॉक्टर ने मुझे तीन साल का बेड रेस्ट बोला था।'

विज्ञापन
this scene destroy actor inder kumar career know about history
इंदर कुमार

'डॉक्टर ने कहा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ा हो पाऊंगा, इसकी उम्मीद कम है।' इसके बाद इंदर रेप के आरोप में अरेस्ट कर लिए गए। उन्होंने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मुझे अरेस्ट किया गया था मेरी बेटी बीमार पड़ गई थी। मेरी पत्नी पल्लवी ने कई लोगों से गुजारिश की कि वो मेरी बेल करवा दें। लेकिन कोई आगे नहीं आया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed