फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ सकती हैं नाना की मुश्किलें, तनुश्री के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने गवाहों का बयान दर्ज किया

Sat, 27 Oct 2018 05:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
Three witnesses confirmed tanushree dutta allegations against nana patekar
nana, tanushree - फोटो : SOCIAL MEDIA
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तनुश्री और नाना पाटेकर का मुद्दा मीडिया से होता हुआ पुलिस तक पहुंच चुका है। नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेजा है वहीं तनुश्री ने भी नाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
Three witnesses confirmed tanushree dutta allegations against nana patekar
tanushree and Nana

मामले की जांच कर रही पुलिस अब हरकत में आ गई है। पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है जिनके नाम तनुश्री ने गवाह के तौर पर दिए हैं। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक 11 में से 3 गवाहों से पुलिस ने पूछताछ कर ली है। तीनों गवाहों ने इस बात की पुष्टि की है की 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर ने तनुश्री के साथ छेड़छाड़ की थी।

Three witnesses confirmed tanushree dutta allegations against nana patekar
Tanushree
बता दें जिन गवाहों के बयान दर्ज किये गए हैं उनमे से एक CINTAA के पूर्व अधिकारी भी हैं। जिसे घटना के बाद तनुश्री दत्ता ने लिखित तौर पर शिकायत दी थी। तनुश्री के पहले गवाह और CINTAA के पूर्व अधिकारी सुधीर पांडे ने बताया है कि तनुश्री के साथ जब ये सब हुआ था तो उन्होंने अपने पिता के साथ आकर नाना पाटेकर, फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के प्रोडूसर समी सिद्दीकी, राकेश सारंग और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Three witnesses confirmed tanushree dutta allegations against nana patekar
tanushree dutta
खैर अभी तो इस मामले में कई और गवाह भी हैं। जिनके बयान के बाद ही ये पूरा मामला साफ हो पाएगा। इससे पहले तनुश्री के वकील ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के महिला आयोग को 40 पेज के दस्तावेज सौंपे थे। इस दस्तावेज में साल 2008 में दायर पुलिस रिपोर्ट और अन्य फिल्म निकायों के बाद के पत्राचार में उनकी पिछली शिकायत शामिल है।
विज्ञापन
Three witnesses confirmed tanushree dutta allegations against nana patekar
tanushree dutta
बता दें तनुश्री का आरोप है कि साल 2008 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के लिए उन्हें एक आइटम नंबर शूट करना था। शूटिंग के दिन नाना पाटेकर भी सेट पर मौजूद थे। तनुश्री का आरोप है कि शूट के दौरान नाना ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की और विरोध करने के बाद उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed