{"_id":"5f1d0b3e936b8c04911cd5bd","slug":"throwback-photo-cute-deepika-padukone-with-her-sister-anisha-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहन के साथ क्यूट अंदाज में दिखीं बॉलीवुड की ये टॉप अभिनेत्री, थ्रोबैक तस्वीर में पहचान पाए क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बहन के साथ क्यूट अंदाज में दिखीं बॉलीवुड की ये टॉप अभिनेत्री, थ्रोबैक तस्वीर में पहचान पाए क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों की बहनें भले ही फिल्मी दुनिया से नहीं जुड़ी हुई हैं लेकिन वो लाइम लाइट में रहती हैं। लॉकडाउन में जब सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें वायरल हो रही हैं तो चलिए हम आपको आज एक अभिनेत्री और उनकी बहन की तस्वीरें दिखाते हैं, जो अपने- अपने क्षेत्र में दिग्गज हैं।
ये क्यूट सी दिखने वाली बच्ची को आप पहचान ही गए होंगे। उनकी मुस्कुराहट देखकर पहचानना इतना भी मुश्किल नहीं है। जी हां, ये हैं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण। जिन्होंने अपनी बहन अनीशा पादुकोण को गोद में ले रखा है। दीपिका ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी।
3 of 5
परिवार के साथ दीपिका पादुुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीशा के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। दीपिका कई बार अपनी बहन के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अनीशा अपनी बहन से पांच साल छोटी हैं। पेशे से अनीशा एक गोल्फ प्लेयर हैं। वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। अनीशा का अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनीशा पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और उज्जवला पादुकोण की दोनों बेटियां अपने अपने क्षेत्र में दिग्गज हैं। दोनों अलग- अलग क्षेत्र में देश का नाम गौरवान्वित कर रही हैं। अनीशा अपने माता पिता के साथ ही रहती हैं जबकि दीपिका मुंबई में रहती हैं। दीपिका को जब भी मौका मिलता वो अपने परिवार के पास समय बिताने चली जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका की फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। इसके अलावा वह हॉलीवुड की फिल्म 'द इंटर्न' के रीमेक के लिए हां कर चुकी हैं। दीपिका ने शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। हाल ही में दीपिका ने प्रभास के साथ अपनी नई फिल्म का भी एलान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।