फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब किरदार में ढलने के लिए ऋतिक ने कमरे में कर लिया खुद को कैद, लोग कहने लगे थे पागल

Thu, 11 Jan 2024 11:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 11 Jan 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday when Fighter actor Hrithik Roshan locked himself in Room for Five Day Read Details here
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे उम्दा कलाकारों में से एक हैं। अपने अभिनय से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं। अभिनेता की जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म फाइटर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशक पठान और वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में दीपिका पादकुोण और अनिल कपूर में अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की हर ओर हो रही चर्चा के बीच आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको ऋतिक रोशन से जुड़ा ही किस्सा बताने जा रहे हैं।


Prabhas: प्रभास ने जारी किया 'द गोट लाइफ' का फर्स्ट लुक पोस्टर, पृथ्वीराज को देख रह जाएंगे हैरान

Throwback Thursday when Fighter actor Hrithik Roshan locked himself in Room for Five Day Read Details here
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक उन कलाकारों में से हैं जो किसी भी किरदार में खुद को पूरी तरह से ढालने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसा वे तब से कर रहे हैं जब इंडस्ट्री में मेथड एक्टिंग का चलन बिल्कुल न के बराबर था। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋतिक ने कोई मिल गया के रोहित के किरदार में के लिए फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले खुद को पांच दिनों के लिए होटल के कमरे में बंद कर लिया था। 

Throwback Thursday when Fighter actor Hrithik Roshan locked himself in Room for Five Day Read Details here
कोई मिल गया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता के इस फैसले की कई लोगों ने प्रशंसा की तो वहीं, कुछ लोगों ने उनका जमकर मजाक भी उड़या। इस बात का खुलासा अभिनेता ने खुद ही एक साक्षात्कार के दौरान किया था। उस बातचीत में ऋतिक ने कहा था कि लोगों ने मुझे मेरे तरीके को लेकर बहुत शर्मिंदा महसूस कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday when Fighter actor Hrithik Roshan locked himself in Room for Five Day Read Details here
कोई मिल गया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि मौजूदा समय में इस तरह की प्रक्रिया को लेकर लोग अधिक सजग हो चुके हैं। अभिनेता ने बातचीत के दौरान बताया था कि उन्होंने इस किरदार के लिए खुद को पांच दिनों के लिए एक होटल के कमरे में कैद कर लिया था। इस दौरान उन्होंने वास्तव में उस प्रक्रिया का आनंद लिया और सेट पर पूरी तरह से रोहित के रूप में ही रहे। 

विज्ञापन
Throwback Thursday when Fighter actor Hrithik Roshan locked himself in Room for Five Day Read Details here
कोई मिल गया - फोटो : Social Media

अभिनेता ने खुलासा किया कि इस प्रक्रिया को लेकर वे काफी शर्मिंदा भी हुए थे, क्योंकि बहुत से लोग जिनकी वे प्रशंसा और सम्मान करते थे, उन्होंने इस बात का काफी मजाक उड़ाया था। अभिनेता के मुताबिक कई लोग उन्हें कहते थे कि वे पागल हो गए हैं। कोई मिल गया साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। साथ ही, फिल्म में ऋतिक की एक्टिंग की भी लोगों ने काफी तारीफ की थी।
Sunny Leone: सनी लियोनी ने लॉन्च किया अपना एआई अवतार, बोलीं- इससे फर्जी वीडियो बनने का जोखिम कम हो जाएगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed