फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को ट्रोल करने पर घिरी कोलकाता पुलिस, चंद मिनटों में हटाया ट्वीट

Mon, 12 Nov 2018 02:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
thugs of hindostan trolled by kolkata traffic police
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
निराशाजनक रिव्यू के बावजूद बॉक्स आफिस पर बंपर ओपनिंग के बीच बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को अब एक नया ट्रोलर मिल गया है। कोलकाता की यातायात पुलिस की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को ट्रोल करने पर इतनी ज्यादा किरकिरी हो गई कि उसे चंद मिनटों में ही अपने ट्वीट को आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हटाना पड़ा।
thugs of hindostan trolled by kolkata traffic police
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
दरअसल, डीसीपी यातायात कोलकाता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर एक ट्वीट किया गया था। कोलकाता ट्रेफिक पुलिस ने यातायात निगरानी के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट को लिखते हुए आमिर खान और अमिताभ बच्चन को ट्रोल कर दिया। फिल्म के पोस्टर को सांझा करते हुए ट्रेफिक डिपार्टमेंट की तरफ से लिखा गया है कि, 'कुछ अनुभव बहुत ही निराशाजनक होते हैं, लेकिन यहां हम ऐसा होने नहीं देंगे'।
thugs of hindostan trolled by kolkata traffic police
thugs of hindostan
वहीं कहा जा रहा हैं कि, कोलकाता ट्रेफिक पुलिस ने अपने वर्चस्व के बढ़ाने के लिए फिल्म के प्रतिक्रियाओं का उपयोग किया है, क्योकि फोटो के लास्ट में यातायात पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1073 लिखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन इस ट्विट को किया गया उस दिन अमिताभ बच्चन कोलकाता में ही थे। इस दौरान महानायक अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ नेताजी इंडोर स्टेडियम में 24 वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का उद्घाटन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
thugs of hindostan trolled by kolkata traffic police
thugs of hindostan
अमिताभ बच्चन और आमिर खान की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन शानदार ओपनिंग कमाई करते हुए 52 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया लेकिन फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने इसकी जमकर आलोचना की। यही नहीं सोशल मीडिया पर फिल्म का मजाक बनाते हुए मीम्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई फिल्म क्रिटिक्स ने स्टोरी और डायरेक्शन को लेकर निगेटिव रिव्यू दिए, हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। फिल्म ने महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन
thugs of hindostan trolled by kolkata traffic police
Thugs Of Hindostan

बता दें आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को उनकी बाकी फिल्मों की तरह तारीफें नहीं मिली हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका जबरदस्त क्रेज था, लेकिन रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स ने भी फिल्म का कुछ खास रिव्यू नहीं दिया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। इसी का फायदा उठाते हुए केआरके ने अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। केआरके कहते हैं पूरी फिल्म में फातिमा सना शेख और अमिताभ बच्चन ने ही अच्छी एक्टिंग की है लेकिन आमिर खान ने बहुत ही घटिया एक्टिंग की है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed