इन दिनों सिनेमाघरों में दो हिंदी-फिल्में 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' लगी हुई हैं। एक दिसंबर 2023 को रिलीज हुईं दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 'एनिमल' के लिए जहां रणबीर कपूर को खूब तालियां मिल रही हैं, वहीं देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित 'सैम बहादुर' के लिए विक्की कौशल की अदाकारी को दाद दी जा रही है। जानते हैं रिलीज के 14वें दिन दोनों फिल्मों की कमाई कैसी रही...
Thursday Box Office Report: 'एनिमल' 500 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार, 'सैम बहादुर' की मजबूत पकड़ बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे नजर आए हैं। पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म ने पहले सप्ताह में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 337.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म का जोरदार प्रदर्शन जारी है।
रणबीर कपूर की फिल्म ने 13वें दिन 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, 14वें दिन (दूसरे गुरुवार) को फिल्म के कारोबार में मामूली गिरावट आई है, लेकिन वीकडेज के हिसाब से ये शानदार है। आकड़ों के मुताबिक 14वें दिन 'एनिमल' ने 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कारोबार अब 476.84 करोड़ रुपये हो गया है। इस सप्ताह तक फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।
Sunny Deol: सनी देओल ने किया 'एनिमल' का रिव्यू, छोटे भाई पर जताया प्यार, बोले- वे अब लॉर्ड बॉबी हैं
विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है। बता दें कि 'सैम बहादुर' का निर्देशन राजी और तलवार जैसी फिल्में बना चुकी मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन की बात करें तो सैम बहादुर ने पहले हफ्ते 38.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
Shrimad Ramayan: मिलिए राम, जानकी, लक्ष्मण समेत 10 गर्वित कलाकारों से, उत्तराखंड के अभिनेता को मिला बड़ा मौका
शुरुआती आकंड़ों के मुताबिक 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 'सैम बहादुर' ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 64.90 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में विक्की के अलावा सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आए हैं।
Parineetii 600 Episodes: छह सौ एपिसोड के बाद ‘परिणीति’ में आएगा ट्विस्ट, छठी सेंचुरी का धूमधाम से मनाया जश्न