फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: ओपनिंग डे पर 'विक्रांत रोणा' नहीं कर पाई धमाकेदार प्रदर्शन, डिजास्टर साबित हुई 'शमशेरा'

Fri, 29 Jul 2022 08:42 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 29 Jul 2022 08:42 AM IST
विज्ञापन
Thursday Box Office Report vikrant rona shamshera thank you malayankunju and Ek Villain Returns Prediction
विक्रांत रोणा, शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर आज अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' रिलीज हो गई है। वहीं कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' गुरुवार को ही रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म साउथ में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं हिंदी में इसका कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लेकिन पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर रही फिल्मों के मुकाबले 'विक्रांत रोणा' लाज बचाने में कामयाब रही  है। इसके अलावा पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर की 'शमशेरा' का तो बहुत बुरा हाल है, वहीं साउथ की दो अन्य फिल्में 'थैंक यू' और 'मलयंकुंजू' भी अब बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा।

Thursday Box Office Report vikrant rona shamshera thank you malayankunju and Ek Villain Returns Prediction
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप और जैक्लीन की फिल्म विक्रांत रोणा हिंदी भाषा में बढ़िया कलेक्शन नहीं कर पाई, लेकिन कन्नड़ में इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया है। 'विक्रांत रोणा' की रिलीज से पहले इस तरह के आंकड़े सामने आए थे कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिल सकती है, लेकिन पहले दिन फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर कुल 16.50 करोड़ की ओपनिंग की है। 

Thursday Box Office Report vikrant rona shamshera thank you malayankunju and Ek Villain Returns Prediction
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शमशेरा
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। यशराज का यह पीरियड ड्रामा दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। रणबीर कपूर की एक्टिंग को छोड़ दें तो आंकड़ों के हिसाब से फिल्म इस साल की डिजास्टर साबित हो चुकी है। 2018 में संजू से करोड़ों की कमाई करके चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे रणबीर कपूर की फिल्म ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.80 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म  का कुल कलेक्शन 41.77 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Report vikrant rona shamshera thank you malayankunju and Ek Villain Returns Prediction
थैंक यू - फोटो : सोशल मीडिया

थैंक यू
नागा चैतन्य स्टारर फिल्म साउथ में साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई है। क्योंकि इससे पहले नागा चैतन्य की करीब 6-7 फिल्में ही फ्लॉप रही हैं। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में मात्र 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि नागा चैतन्य की फिल्म के लिए अब तक का सबसे कम नंबर है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 9.43 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Report vikrant rona shamshera thank you malayankunju and Ek Villain Returns Prediction
मलयंकुंजू - फोटो : सोशल मीडिया

मलयंकुंजू
फहाद फासिल की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म 'मलयंकुंजू' भले ही शुरुआत में दर्शकों को पसंद आई हो, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। इसका निर्देशन साजिमोन प्रभाकरन ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को मलयंकुंजू के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सातवें दिन इस फिल्म का कुल कारोबार 7.28 करोड़ रुपये हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed