फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर की 'बागी 2' ने साल की सबसे बड़ी फिल्म 'पद्मावत' को पछाड़ा, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Sat, 31 Mar 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 31 Mar 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
tiger shroff and disha patani film Baaghi 2 first day box office collection
टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म शुक्रवार यानी 30 मार्च को रिलीज हो गई। क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी टाइगर की एक्टिंग से काफी इंप्रेस हुए। बंपर कलेक्शन के साथ 'बागी 2' साल की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। 

tiger shroff and disha patani film Baaghi 2 first day box office collection
टाइगर श्रॉफ

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, फिल्म ने पहले ही दिन 20 करोड़ की कमाई कर ली है। यह आंकड़े रमेश बाला ने ट्वीट कर बताए। इसी के साथ टाइगर श्रॉफ ने दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत' को भी पछाड़ दिया है। 'पद्मावत' ने पहले 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

tiger shroff and disha patani film Baaghi 2 first day box office collection
टाइगर श्रॉफ

वीकेंड के अभी दो दिन बाकी हैं। उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर 50 करोड़ रुपए तक का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। चार साल में ही टाइगर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को टक्कर देने में कामयाब हो गए हैं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
tiger shroff and disha patani film Baaghi 2 first day box office collection
टाइगर श्रॉफ

यह टाइगर की पांचवी फिल्म है और इसकी दहाड़ से साल की सबसे बड़ी फिल्म 'पद्मावत' हिल गई है। टाइगर की यह पहली फिल्म है जो देश भर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे विदेश में भी 625 स्क्रीन्स मिली हैं। इसमें इटली और म्यांमार जैसे 45 देश शामिल है। 

विज्ञापन
tiger shroff and disha patani film Baaghi 2 first day box office collection
tiger

फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। अच्छी शुरुआत को देखते हुए लग रहा है 'बागी 2' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म में टाइगर और दिशा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म के गाने, एक्शन, रोमांस और स्टंट भी जबदस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed