अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड की उन जोड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने फिल्मों में एक साथ शुरुआत की थी। इन दोनों ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म 23 मई 2014 को रिलीज हुई थी। आज फिल्म हीरोपंती को रिलीज हुए छह साल हो चुके हैं।
छह साल पहले टाइगर श्रॉफ ने दिखाई थी 'हीरोपंती', कृति सेनन ने भी अदाओं से जीता था सबका दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरोपंती तेलुगू फिल्म परुगु का हिंदी रीमेक थी। फिल्म हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ ने अपने डांस की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के अलावा प्रकाश राज मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान ने किया था। वहीं इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला थे। फिल्म हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ का एक्शन सभी को पसंद आया था।
बात करें फिल्म हीरोपंती की कहानी की तो इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ का दोस्त कृति सेनन की बहन से प्यार करता है फिर शादी कर लेता है। चूंकि कृति सेनन का परिवार रूढ़ीवादी सोच का होता है इसलिए पूरा परिवार इस शादी के खिलाफ होता है। वहीं अपने दोस्त की रक्षा के लिए टाइगर श्रॉफ उसको बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। इस दौरान फिल्म में टाइगर श्रॉफ को कृति सेनन से प्यार हो जाता है फिर फिल्म की कहानी नया मोड़ लेती है।
आपको बता दें फिल्म हीरोपंती टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के लिए जैकपॉट साबित हुई थी। भले की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सामान्य कमाई की हो, लेकिन दर्शकों ने इन दोनों की जोड़ी और अभिनय को खूब पसंद किया था। यही वजह थी जो हीरोपंती के बाद टाइगर श्रॉफ के अलावा कृति सेनन पर कई फिल्मों के ऑफर मिले। फिल्म में टाइगर का एक डायलॉग 'हीरोपंती.. सबको आती नहीं.. और मेरी जाती नहीं..' काफी हिट हुआ था।
बात करें इन दोनों कलाकार की आखिरी फिल्मों की तो टाइगर श्रॉफ इस साल अपनी बहुचर्चित एक्शन फिल्म सीरीज बागी के तीसरे सीक्वल में नजर आए थे। लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा था लेकिन कुछ समय बाद पूरे देश में लॉकडाउन लग गया जिसके कारण बागी 3, मेकर्स की उम्मीद से कम कमाई कर पाई। वहीं कृति सेनन की आखिरी फिल्म पानीपत थी।
पढ़ें: माधवन ने किया उन सितारों को सलाम, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने लौट आए 'स्वदेस'