एक्टर टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए अच्छी खबर है। टाइगर और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी की आने वाली फिल्म 'बागी-2' की रिलीज डेट सामने आ गई है। टाइगर ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट किया है।
'झांसी की रानी' के सामने 'बागी' के तेवर पड़े फीके, बदलनी पड़ी रिलीज की तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी। टाइगर ने अपने पोस्ट में लिखा 'प्यार के लिए विद्रोही होने के लिए तैयार हो जाएं।' फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।
Get Ready To Fight guys as Rebels For Love are all geared up to arrive soon! #SajidNadiadwala’s #Baaghi2 to release on March 30 2018. @khan_ahmedasas @DishPatani @NGEMovies @FoxStarHindi#Baaghi2onMarch30 pic.twitter.com/JJfBXpIlCV
पहले ये फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये फिल्म 30 मार्च को ही पर्दे पर आ जाएगी। 27 अप्रैल को कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' भी रिलीज होने वाली थी। ऐसे में 'बागी' को 'झांसी की रानी' के साथ टकराना पड़ता।
फिल्म 'बागी' साल 2016 में आई थी जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसमें दोनों जबरदस्त एक्शन करते दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।
हालांकि पिछली फिल्म केवल 35 करोड़ में बनी थी और फिल्म ने करीब 127 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब देखना होगा कि रियल लाइफ कपल टाइगर और दिशा की जोड़ी को ऑडियंस कितना प्यार देती है।