{"_id":"5e63d99e8ebc3eeb4763c872","slug":"tiger-shroff-mother-ayesha-shroff-speak-over-negative-reviews-for-baaghi-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' को मिले निगेटिव रिव्यू पर आया मां का बयान, बोलीं- बहुत खुश हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' को मिले निगेटिव रिव्यू पर आया मां का बयान, बोलीं- बहुत खुश हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ayesha shroff
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बागी सीरीज की तीसरी फिल्म बागी 3 को फिल्म क्रिटिक्स के निगेटिव रिव्यू मिले हैं। किसी ने फिल्म की कहानी को कमजोर बताया तो किसी को डायरेक्शन में कमियां नजर आईं। बावजूद इसके बागी 3 दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में अभी तक कामयाब रही है। फिल्म को मिले निगेटिव रिव्यू पर अब टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ का बयान आया है।
2 of 4
ayesha shroff
- फोटो : social media
बागी 3 को मिले नेगेटिव रिव्यू से आयशा श्रॉफ बिलकुल भी निराश नहीं है। इस फिल्म के लिए दर्शकों के मिल रहे रिस्पांस पर उन्होंने खुशी जताई है। स्पॉटबॉय से बातचीत में आयशा श्रॉफ ने कहा, 'आज मैं बहुत खुश हूं। बागी 3 पहले ही दिन 17.5 करोड़ कमाकर 2020 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।'
3 of 4
Baaghi 3
- फोटो : twitter
आयशा ने आगे कहा कि बागी 3 को मिल रहा पब्लिक रिव्यू शानदार है। ये फिल्म जिसके लिए बनाई गई है वो इसे काफी पसंद कर रहे हैं। दर्शक और ट्रेड के रिव्यू एकमत से सहमत हैं।बता दें कि फिल्म समीक्षकों के मुताबिक पहले दिन टाइगर की 'बागी 3' ने करीब 20 से 22 करोड़ का कलेक्शन किया। 'बागी' की दूसरी सीरीज ने पहले दिन 25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह से ये फिल्म 'बागी 2' के मुकाबले ओपनिंग डे में कलेक्शन जुटाने में थोड़ी पीछे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बागी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'बागी 3' में टाइगर के अलावा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख हैं। रिलीज से पहले फिल्म की मुंबई में स्क्रीनिंग भी रखी गई जिसमें कई सितारे पहुंचे थे। 'बागी 3' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म के स्क्रीन काउंट की बात करें तो भारत में 4400 और ओवरसीज में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। यानी कि वर्ल्ड वाइल्ड कुल 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।