साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कम ही समय में दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनके एक्शन और डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हर फिल्म में टाइगर कुछ न कुछ ऐसा स्टंट जरूर करते हैं, जिसे देखकर लोग दांतो तले अंगुलियां दबा लेते हैं। टाइगर ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें एक चीज से बहुत डर लगता है।
इस चीज से टाइगर श्रॉफ को लगता है बहुत डर, वीडियो साझा कर बोले- 'मैं हमेशा अपनी आंखें बंद कर लेता हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने वीडियोज और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन वीडियोज में कभी वो डांस करते हुए नजर आते हैं तो कभी खतरनाक स्टंट से लोगों को हैरान करते दिखते हैं।अपने ताजा वीडियो को साझा करते हुए टाइगर ने अपने डर का खुलासा किया है।
अपने इस नए वीडियो में टाइगर श्रॉफ हवा में फ्लिप मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं हमेशा अपनी आंखें बंद कर लेता हूं, जब भी ऊपर होता हूं। क्या इस ऊंचाई से किसी और को भी इतना ही डर लगता है?'
I always close my eyes whenever i’m up there...anybody else scared of heights?🙈
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले ही टाइगर श्रॉफ ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के छह साल पूरे किए थे। इस मौके पर उन्होंने एक पोस्ट साझा कर लिखा था, 'ऐसा लगता है जैसे कल की बात हो। खुशी भरे छह साल। शुक्रिया मुझे इस सफर का एक छोटा सा हिस्सा बनाने के लिए और मुझे शुरू करने का आशीर्वाद देने के लिए।'
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
बात करें टाइगर श्रॉफ कि तो वो इस साल अपनी बहुचर्चित एक्शन फिल्म सीरीज बागी के तीसरे सीक्वल में नजर आए थे। लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा था लेकिन कुछ समय बाद पूरे देश में लॉकडाउन लग गया जिसके कारण ये फिल्म मेकर्स की उम्मीद से कम कमाई कर पाई।
प्रवासियों की मदद कर रहे सोनू सूद पर आया अजय देवगन का बयान, ट्वीट कर लिखी ये बात