फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफलता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती, बागी 3 के निर्देशक ने समझाया एक्शन और इमोशन का संगम

Fri, 06 Mar 2020 09:01 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 06 Mar 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff Starrer Baaghi 3 Director Ahmed Khan Talks About Action Sequence in Film and his Career
अहमद खान - फोटो : Social Media

शेखर कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया में बाल कलाकार के तौर पर शुरुआत करने वाले अहमद खान का हुनर दुनिया ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला में देखा। सुभाष घई ने उन्हें फिल्म ताल में कोरियाग्राफर बनाया, लेकिन किस्मत ने उन्हें बना दिया फिल्म निर्देशक। अहमद की नई फिल्म बागी 3 आज रिलीज हो रही है।

Tiger Shroff Starrer Baaghi 3 Director Ahmed Khan Talks About Action Sequence in Film and his Career
Ahmed Khan

निर्देशक अहमद खान को अपनी फिल्मों के एक्शन के लिए तमाम पुरस्कार मिल चुके हैं। लिहाजा इस मुलाकात में पहला सवाल यही होता है कि टाइगर श्रॉफ का एक्शन दर्शकों ने 'बागी' की पिछली किस्तों में भी देखा, फिल्म 'वॉर' में तो वह दुनिया के नामचीन स्टंट निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं तो 'बागी 3' में अलग क्या है?

Tiger Shroff Starrer Baaghi 3 Director Ahmed Khan Talks About Action Sequence in Film and his Career
बागी 3 पोस्टर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अहमद एक्शन में इमोशन का पेंच फंसाते हैं, 'एक्शन में हमेशा दो चीजें चाहिए होती हैं। थोड़ा सा नयापन और उसका भावनाओं से जुड़ाव। 'बागी 3' में हमने एक्शन का स्तर पिछली फिल्मों से काफी बड़ा रखा है। फिल्म के सारे एक्शन लाइव शूट किए गए हैं। फिल्म में कुछ भी यूं ही नहीं हो रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff Starrer Baaghi 3 Director Ahmed Khan Talks About Action Sequence in Film and his Career
अहमद खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आपको काम करते हुए 30 साल से ऊपर हो चुके हैं, सफलता जल्दी हासिल हो जाती है तो उसे बनाए रखना कितना मुश्किल होता है? अहमद के चेहरे की चमक बढ़ती है, वह कहते हैं, 'मैं हूं 90 के दशक का। मेरे साथ के जितने भी लोग (फिल्मकार, कोरियोग्राफर) हैं वे या तो खत्म हो चुके हैं या फिर स्ट्रगल कर रहे हैं। मुझे आज ऐसा लगता है कि मैं अपने करियर के शीर्ष पर हूं। इस वजह से ही मैं बहुत अधिक खुलकर सामने नहीं आता हूं। मुझे हर साल चार से पांच रियलिटी शो ऑफर होते हैं लेकिन मैं दो साल में कोई एक करता हूं। मैंने गाने अधिक नहीं किए हैं और जो भी करता हूं उसे ठोक बजाकर करता हूं। जब हमें सफलता पहले मिल जाती है तो उसे बनाए रखना एक चुनौती है।'

विज्ञापन
Tiger Shroff Starrer Baaghi 3 Director Ahmed Khan Talks About Action Sequence in Film and his Career
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

अहमद खान की मुख्य पहचान अब भी कोरियाग्राफर (नृत्य निर्देशक) वाली ही है। देश में डांस की दशा और दिशा के बारे में वह कहते हैं, 'मैंने अपने कोरियाग्राफी करियर में एक चीज अनुभव की है कि भले विदेशों में समानता बनी रहे भारत में ये लगातार बदलता रहता है। डांस में मॉडर्न वेस्टर्न, स्लो मोशन, भांगड़ा जैसे ट्रेंड बारी-बारी से आए और चले गए। हम हमेशा सीखना चाहते हैं। हम चुनौतियों को पसंद करने वाले लोग हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed