फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा से छुप-छुप कर इस एक्ट्रेस से घंटों चैट करते हैं टाइगर, तारा के बॉयफ्रेंड को आ सकता है गुस्सा

Thu, 23 Aug 2018 10:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
tiger Shroff talks hours and hours with Tara Sutaria
टाइगर और तारा सूतारिया

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों को लेकर अक्सर कुछ न कुछ खबरें सामने आती ही रहती हैं। पिछले दिनों ही दोनों को मुंबई में लंच डेट के लिए एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया था। हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है वह दिशा के लिए थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। दिशा ही नहीं बल्कि ये खबर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही तारा सुतारिया के बायफ्रेंड रोहन मेहरा के लिए भी परेशान करने वाली ही है। 


 

tiger Shroff talks hours and hours with Tara Sutaria
tiger Shroff and Tara Sutaria
बॉलीवुड गलियारों में ये खबर सब जगह घूम रही है कि तारा और टाइगर दोनों इन दिनों फोन पर खूब वक्त साथ में गुजार रहे हैं। दोनों के बीच ये सिलसिला घंटों का रहता है। पिछले दिनों ही दोनों की करीबियां मनीष मल्होत्रा की पार्टी में भी नजर आई थीं। अब दोनों के बीच क्या पक रहा है ये तो यही जानें, लेकिन सिने जगत में कब कौन सी नई जोड़ी बन जाए इसके बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

 
tiger Shroff talks hours and hours with Tara Sutaria
Tara Sutaria and rohan mehra
तारा के बॉयफ्रेंड रोहन मेहरा के बारे में बताते चलें कि वो मरहूम एक्टर विनोद मेहरा के बेटे हैं। जल्द ही वे भी बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। खबर है कि सैफ अली खान, निमरत कौर और चित्रांगदा सिंह की फिल्म 'बाजार' से वे अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। बहरहाल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद सिद्धार्थ और आलिया की जोड़ी बनी थी और अब टाइगर और तारा सुतारिया को लेकर जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं, उसे लेकर कोई आश्चर्य नहीं कि आगे दोनों को लेकर और भी खबरें सुनाई दें। फिलहाल तो दोनों की नजदीकियां जरूर चर्चाएं बटोर रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tiger Shroff talks hours and hours with Tara Sutaria
tiger and hrithik
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के अलावा टाइगर जल्द ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आने वाली इस एक्शन फिल्म को लेकर काफी समय पहले ही एलान किया गया था, जिसने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया था। हर कोई इंतजार कर रहा था कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो और सेट से उनके सामने फिल्म की तस्वीरें आएं।

 
विज्ञापन
tiger Shroff talks hours and hours with Tara Sutaria
tiger and hrithik
बता दें कि ऋतिक और टाइगर आपस में बेहद अच्छे दोस्त हैं और टाइगर कई बार इस बात को कह चुके हैं कि वह ऋतिक को अपना गुरु मानते हैं। यही वजह है कि टाइगर ने फिल्म इंडस्ट्री में आने का मन बनाया। फिल्म में दोनों का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में टाइगर और ऋतिक गुरू-शिष्य के रूप में दिखाई देंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed